सुशांत मामला: बिहार विधानसभा में हंगामा, तेजस्वी सहित कई विधायकों ने की सीबीआई जांच की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे सीबीआई जांच की मांग भी जोर पकड़ रही है। इसी मांग को लेकर सोमवार को बिहार विधानसभा में हंगामा हुआ। सुशांत के चचेरे भाई और भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह ने विधानसभा सत्र के दौरान सुशांत की मौत का मसला उठाया और सीबीआई जांच कराने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसका समर्थन किया। इसके अलावा एमएलसी नीरज कुमार सिंह की पत्नी नूतन सिंह ने भी विधान परिषद में यही मांग उठाई।
Niraj Kumar Singh, BJP MLA & relative of #SushantSinghRajput, raised the issue of the actor's death in Bihar Assembly & demanded CBI probe. RJD's Tejashwi Yadav supported his demand.
विज्ञापन
MLC Nutan Singh, wife of Niraj Kumar Singh, raised the same demand in Legislative Council. — ANI (@ANI) August 3, 2020
बिहार विधानसभा में गूंजा सुशांत मामला
बिहार के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को मुंबई में क्वारंटीन किए जाने को लेकर बयानबाजी देखने को मिली। इस मामले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उसके साथ जो कुछ हुआ वो ठीक नहीं है। बिहार पुलिस अपना कर्तव्य निभा रही है। उन्होंने कहा कि पटना सिटी के एसपी विनय तिवारी के साथ मुंबई में जो कुछ हुआ, यह गलत बात है। हम इस पर महाराष्ट्र सरकार से बात करेंगे। वहीं विधानसभा में भी सुशांत आत्महत्या मामला उठा। भाजपा विधायक की सीबीआई जांच का तेजस्वी यादव ने समर्थन किया।
यह भी पढ़ें- बिहार से मुंबई पहुंचे अधिकारी को बीएमसी ने किया क्वारंटीन, नीतीश बोले- जो हुआ वो ठीक नहीं
महाराष्ट्र सरकार का रवैया संघीय ढांचे के खिलाफ: जय सिंह
मुंबई पुलिस जांच में बिहार पुलिस का सहयोग नहीं कर रही है। इसे लेकर बिहार सरकार में मंत्री जय सिंह ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार का रवैया संघीय ढांचे के खिलाफ है। इससे पहले बिहार सरकार के ही मंत्री संजय झा ने कहा कि अधिकारी के शुरू करते ही उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया। उन्होंने कहा, 'बिहार पुलिस के चार अधिकारी पहले से ही मुंबई में हैं, वे भी विमान के जरिए वहां गए थे, लेकिन उन्हें क्वारंटीन नहीं किया गया। हमने जांच में तेजी लाने के लिए एक आईपीएस अधिकारी को भेजा लेकिन जब उन्होंने अपनी जांच शुरू की तो उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया।'