{"_id":"647b66203656e96b6e0fce28","slug":"suprise-for-wife-wife-husband-issues-and-women-murder-in-saharsa-dowry-killing-in-bihar-news-hindi-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पति ने सरप्राइज देने के नाम पर मायके से बुला लिया पत्नी को, फिर कर दिया ऐसा कांड कि सब रो रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पति ने सरप्राइज देने के नाम पर मायके से बुला लिया पत्नी को, फिर कर दिया ऐसा कांड कि सब रो रहे
Sat, 03 Jun 2023 09:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 03 Jun 2023 09:41 PM IST
सार
Wife Husband : पति-पत्नी के रिश्ते में मनमुटाव और मान-मनौव्वल, दोनों ही चलता है। दोनों बातें यहां भी हुईं। फिर पति ने सरप्राइज देने के नाम पर पत्नी को मायके से बुला लिया। लेकिन, ऐसा सरप्राइज मिला कि अब पूरा परिवार रो रहा है।
विज्ञापन
आरोपी पति और मृतका दीपा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मामला सहरसा जिले का है जहां एक पति ने अपनी पत्नी को मायके से प्यार से यह कहकर बुलाया कि मैं तुम्हें सरप्राइज देना चाहता हूं और फिर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना सदर थाना क्षेत्र के पूरब बाजार स्थित पुरानी राइस मिल के पास की है। मृतका दीपा के परिजनों का कहना है कि दीपा की शादी 2 साल पूर्व राहुल गुप्ता के साथ हुई थी। शादी होने के बाद से ही उसके पति के द्वारा दीपा को प्रताड़ित किया जाने लगा। इसको लेकर कई बार स्थानीय लोगों के बीच दोनों पक्ष में समझौता भी हुआ था। लेकिन फिर कुछ दिन के बाद दहेज़ की मांग और उसके साथ मारपीट की घटनाएं होने लगीं। परिजनों के अनुसार मारपीट अब दैनिक रूटीन सा बन गया था। रोज-रोज के मार-पीट से तंग आकर दीपा ससुराल छोड़कर अपने मायके चली गई।
एक महीने से थी मायके में
पत्नी की नाराजगी को देखते हुए राहुल गुप्ता अपने ससुराल पहुंचा और अपनी पत्नी को मनाकर अपने घर ले आया। इस दौरान राहुल ने दीपा को कहा कि चलो मैं तुम्हारे लिए एक अच्छा सरप्राइज सोच के रखा हूं। दीपा को घर लाते ही उसने अपनी पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी।
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
दीपा के परिजनों ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन दीपा के ससुराल पहुंचे नजारा देख कर चौंक गए। परिवार के सदस्य आननफानन में पुलिस को सूचना देते हुए पुलिस को बुलाया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति राहुल गुप्ता को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।