{"_id":"5b90e9f5867a557eaa4dcd11","slug":"supremo-of-jan-adhikar-party-pappu-yadav-attacked-in-muzaffarpur-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: सांसद पप्पू यादव पर हमला, हाथ में पिस्तौल लेकर आए हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: सांसद पप्पू यादव पर हमला, हाथ में पिस्तौल लेकर आए हमलावर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Updated Thu, 06 Sep 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
पप्पू यादव
- फोटो : SELF
बिहार से सांसद और जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्पू यादव पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया है। मामला बिहार के मुजफ्फरपुर के खबड़ा का है। इस हमले में पप्पू यादव बुरी तरह से घायल हो गए हैं। पप्पू यादव ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि अगर गार्ड न होते तो वे मुझे मारे देते। पप्पू यादव ने बिहार की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने लिखा है कि हाथों में पिस्तौल लहराते रहे हमलावरों से किसी तरह बचे हैं अभी-अभी। पप्पू यादव आज से बिहार में नारी बचाओ पदयात्रा पर निकलने वाले थे।
विज्ञापन
पप्पू यादव मीडिया से बात करते हुए भावुक हो गए और रोते हुए कहा कि पहले हमलावरों ने मुझसे मेरी जाति पूछी और फिर मुझ पर हमला कर दिया। पप्पू यादव ने रोते हुए कहा कि मैं जातिवाद की राजनीति से दूर रहा हूं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर के खबड़ा से पप्पू यादव मधुबनी जा रहे थे तब उनपर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। यादव जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) द्वारा मधुबनी से पटना तक की पैदल यात्रा की शुरुआत करने बासोपट्टी जा रहे थे, जहां से वह आज शुरू को रही पदयात्रा को शुरू करने वाले थे।
विज्ञापन
पप्पू यादव ने बताया कि उनके काफिले में जितनी भी गाड़ियां चल रहीं थीं सभी के शीशे तोड़ दिए गए हैं। यही नहीं हमलावरों ने उनसे हाथा-पाई की जिसके बाद उनके मोबाइल को भी तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि बस किसी भी तरह जान बच पाई है। उन्होंने कहा कि हमले से पहले उन्हें कई और स्थानों पर रोकने की कोशिश की गई थी। हमला करने वाले उनके काफिले का काफी समय से पीछा कर रहे थे।
पप्पू यादव पर हमले का आरोप बंद समर्थकों पर लगाया जा रहा है। पप्पू यादव हमले में ब्रजेश ठाकुर के गुंडों का हाथ बता रहे हैं। मुजफ्फरपुर कांड का आरोपी ब्रजेश ठाकुर अभी जेल में है।