फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   suicide 2025 : Youth commits suicide case by shooting Patna bihar police Bihar News west champaran new delhi

Bihar News : दिल्ली में करता था डिलीवरी का काम, बिहार आकर खुद को मार ली गोली

Mon, 06 Jan 2025 06:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 06 Jan 2025 06:56 PM IST
सार

Suicide Case : दिल्ली में डिलीवरी का काम करता था। दो दिन पहले ही भाई से मिलने बिहार आया था। आज सुबह बाथरूम में जाकर खुद को गोली मार ली।

विज्ञापन
suicide 2025 : Youth commits suicide case by shooting Patna bihar police Bihar News west champaran new delhi
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजधानी पटना में एक युवक ने खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामला पीरबहोर थाना क्षेत्र के नयागांव की है, जहां युवक ने लॉज के बाथरूम में जाकर खुद को पिस्टल से गोली मार ली। मृतक की पहचान पश्चिमी चंपारण निवासी आदित्य रमण (23) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गयीं। घटना की जानकारी मिलने पर एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक लोडेड पिस्टल बरामद किया है। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन


दिल्ली में करता था डिलीवरी का काम
घटना के संबंध में मृतक के भाई आदित्य अमन का कहना है कि आदित्य रमण दिल्ली में डिलीवरी करने का काम करता था। वह दो दिन पहले ही दिल्ली से पटना आया था।  
आदित्य अमन ने बताया कि उसका भाई उसी से मिलने उसके लॉज पर आया था। आज सुबह लगभग 11:00 बजे बाथरूम के लिए गया। काफी देर तक जब वह बाथरूम से नहीं निकला, तब लॉज में रहने वाले छात्रों को शक हुआ। तब लॉज के लड़कों ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नही आया। तब युवकों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बाथरूम के दरवाजे तो तोड़ दिया। बाथरूम का दरवाजा टूटने पर पाया कि आदित्य रमण जमीन पर गिरा पड़ा है। नजदीक जाकर देखने पर पता चला कि आदित्य रमण ने खुद के सिर में गोली मार ली है। घटना की जानकारी मिलने पर एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक लोडेड पिस्टल बरामद किया है। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।                                

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed