{"_id":"648d6ef2015346c8e60948eb","slug":"sudden-fire-broke-out-in-a-moving-scooty-in-darbhanga-a-young-man-and-a-girl-saved-their-lives-by-jumping-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: चलती स्कूटी में अचानक लगी आग, युवक-युवती ने कूद कर बचाई अपनी जान; देखते ही देखते खाक हो गई गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: चलती स्कूटी में अचानक लगी आग, युवक-युवती ने कूद कर बचाई अपनी जान; देखते ही देखते खाक हो गई गाड़ी
Sat, 17 Jun 2023 01:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:59 PM IST
सार
दरभंगा जिले के हनुमाननगर प्रखंड क्षेत्र में एक स्कूटी में चलते-चलते अचानक आग लग गई। इस हादसे में स्कूटी सवार युवक-युवती को कोई नुकसान नहीं हुआ और उन्होंने स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचा ली। उसके बाद आसपास के लोगों और राहगीरों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय और राहगीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के दरभंगा जिले के हनुमाननगर प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर गोढैला पथ पर बिशनपुर कब्रिस्तान के पास एक स्कूटी में चलते-चलते अचानक आग लग गई। इस हादसे में स्कूटी पर सवार युवक-युवती ने स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उसके बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक स्कूटी जलकर खाक हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, युवक और युवती लहेरियासराय स्थित पेट्रोल पंप से बीते शुक्रवार को अपनी स्कूटी में तेल डलवाकर अपने घर बिशनपुर जा रहे थे। उसी दौरान बिशनपुर गोढैला पथ पर बिशनपुर कब्रिस्तान के पास स्कूटी में अचानक आग लग गई। उसके बाद स्कूटी पर सवार दोनों युवक-युवती ने किसी तरह दोपहिया वाहन से कूद गए और अपनी जान बचा ली। आग लगने के बाद आसपास और उस रास्ते से गुजरने वाले लोगों की भीड़ लग गई। उसके बाद स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित युवक-युवती से आग लगने के कारण के संबंध में जानकारी ली। वहीं, विशनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक-युवती लहेरियासराय से अपने घर बिशनपुर जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी में अचानक आग लग गई। हालांकि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन