फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Story of this hardcore will shock you: Reward of 50 thousand was declared on arrested Naxalite Renuka

हार्डकोर ऐसी कि कहानी जान चौंक जाएंगे: कुख्यात प्रवेश की माशूका नक्सली रेणुका पर 50 हजार का था इनाम, गिरफ्तार

Fri, 13 Jan 2023 10:51 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Fri, 13 Jan 2023 10:51 PM IST
सार

18 नक्सली घटनाओं में उसका नाम है। हार्डकोर नक्सली रेणुका बिहार-झारखंड के कुख्यात नक्सली प्रवेश की माशूका है। उसका दायां हाथ भी। उसकी गिरफ्तारी के साथ पुलिस मान रही है कि नक्सलियों की गतिविधियां अब काफी हद तक नियंत्रित होंगी।

विज्ञापन
Story of this hardcore will shock you: Reward of 50 thousand was declared on arrested Naxalite Renuka
महिला नक्सली रेणुका पर 18 केस दर्ज हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेणुका मुंगेर के धरहरा की रहने वाली है। वही धरहरा, जहां बेटियों के जन्म पर पेड़ लगाने की परंपरा खूब प्रचारित हुई थी। मगर, ऐसी बेटी पर धरहरा को भी अभिमान नहीं। बिहार-झारखंड में इसने हार्डकोर नक्सली के रूप में पहचान बनाई। 18 नक्सली घटनाओं में उसका नाम है। हार्डकोर नक्सली रेणुका बिहार-झारखंड के कुख्यात नक्सली प्रवेश की माशूका है। उसका दायां हाथ भी। रेणुका का नाम ऐसा है कि उसके ऊपर पूरे 50 हजार का इनाम था। शु्क्रवार को उसकी गिरफ्तारी के साथ पुलिस मान रही है कि बिहार-झारखंड बॉर्डर पर नक्सलियों की गतिविधियां अब काफी हद तक नियंत्रित होंगी।

विज्ञापन


तीन जिलों में केस, आईबी तक पहुंची पूछताछ के लिए
जमुई पुलिस और एसएसबी ने नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई अभियान में शुक्रवार को इनामी महिला नक्सली रेणुका सहित एक अन्य को जसीडीह के चपरिया से गिरफ्तार किया। रेणुका जमुई पुलिस की कार्रवाई के डर से हार्डकोर नक्सली बबलू सोरेन के भाई ज्योति सोरेन के घर में कई दिनों से छिपी हुई थी। पुलिस ने ज्योति सोरेन को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार रेणुका मुंगेर के धरहरा प्रखंड के सराधी गांव की रहने वाली है। रेणुका के ऊपर मुंगेर, जमुई व लखीसराय जिले के थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं। रेणुका की गिरफ्तारी की अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इस गिरफ्तारी की सूचना आने के बाद से जिले के मलयपुर थाना परिसर में काफी हलचल देखी जा रही है। मलयपुर थाना में लखीसराय एसपी, जमुई एसपी, एसएसबी की बिहार टीम के साथ गिरिडीह एसएसबी के वरीय पदाधिकारी और आईबी के अफसर भी पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन


18 नक्सली मामले की आरोपी है महिला नक्सली
जसीडीह से गिरफ्तार हार्डकोर महिला नक्सली पर अबतक 18 मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। वह मुंगेर जिला के कजरा थाना कांड संख्या 28/16, 11/18, 31/18, 61/18, 79/21, 88/22, लरैयाटंड़ थाना कांड संख्या 15/17, 21/17, 06/18, 40/20, 09/21, 74/21, पिरीबाजार थाना कांड संख्या 83/19, 115/19, 133/21 तथा जमुई जिला के बरहट थाना कांड संख्या 68/16, 28/18, 110/18 में शामिल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed