{"_id":"e76c35ae-b33a-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"stop-shedding-crocodile-tears-over-sarabjit-singh-death-rajiv-pratap-rudy-to-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सरबजीत की मौत पर घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सरबजीत की मौत पर घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें’
पटना/एजेंसी
Updated Thu, 02 May 2013 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के सीनियर नेता राजीव प्रताप रूडी ने राहुल गांधी और कांग्रेसी नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि वह सरबजीत सिंह की मौत पर घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने मांग की है कि सरकार बयान जारी कर यह बताए कि भारतीय कैदी को रिहा कराने के लिए उसने क्या कदम उठाए।
रूडी ने कहा, ‘आज कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी और अन्य पार्टी नेता सरबजीत के परिवार के आगे घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।
राहुल को भविष्य का प्रधानमंत्री माना जा रहा है। उन्हें जवाब देना चाहिए कि जब सरबजीत मौत से लड़ रहा था, तो वह खामोश क्यों थे।’
उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार को पूरे देश के सामने स्पष्टीकरण देना चाहिए कि आखिर सरबजीत की जान बचाने के लिए उन्होंने क्या-क्या कदम उठाए।
सरकार ने डॉक्टरों की टीम पाकिस्तान क्यों नहीं भेजी। रूडी ने पूछा, ‘अफजल गुरू और अजमल कसाब की फांसी के बाद से ही सरबजीत का परिवार और खुफिया एजेंसियां इस भारतीय कैदी पर हमले का अंदेशा जता चुके थे।
विज्ञापन
ऐसे में यूपीए सरकार ने समय रहते उचित कदम क्यों नहीं उठाए।’ कमजोर विदेशी नीति को लेकर भाजपा प्रवक्ता ने मनमोहन सिंह सरकार की कड़ी आलोचना की।
उन्होंने कहा, ‘आज चीन और यहां तक कि मालदीव जैसा छोटा देश भी हमें आंख दिखा रहा है। पाकिस्तान ने सरबजीत को मार डाला।
प्रधानमंत्री देश को बताएं कि उन्होंने इन मुद्दों से निपटने के लिए कौन सी रणनीति अपना रखी है।’ उन्होंने कहा कि अगर सरकार चीनी घुसपैठ के खिलाफ कोई कड़ा कदम उठाती है, तो भाजपा उनका पूरा समर्थन करेगी।
विज्ञापन