चोरी हुई महावीर की सदियों पुरानी प्रतिमा आठ दिन बाद बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में स्थित जैन मंदिर से आठ दिन पहले चोरी हुई सदियों पुरानी भगवान महावीर की प्रतिमा रविवार को जमुई जिले में बिछवे गांव के पास से बरामद कर ली गई है।
पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने बताया कि बेशकीमती मूर्ति सुबह जमुई-सिकंदरा राजमार्ग के किनारे स्थित एक गड्ढे से बरामद हुई। प्रतिमा की बरामदगी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पुलिस को बधाई दी है।
राजमार्ग स्थित यह गड्ढा उस गांव से 20 किलोमीटर दूरी पर है, जहां से 250 किलोग्राम वजन की इस प्रतिमा को चुराया गया था। जयंत कांत ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांच लोगों से पूछताछ के बाद यह प्रतिमा बरामद हुई है।
सरकार ने सीबीआई जांच की की थी संस्तुति
एडीजी (मुख्यालय) सुनील कुमार ने बताया कि बहुमूल्य मूर्तियों की चोरियों में लिप्त गिरोह के बारे में विस्तृत ब्योरा प्राप्त करने के लिए जांच जारी रहेगी। 27 नवंबर को खैरा थाना क्षेत्र के जन्मस्थान मंदिर से भगवान महावीर की प्रतिमा चोरी कर ली गई थी।
इस प्रतिमा की कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है। प्रतिमा चोरी का संज्ञान खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी लिया था और उन्होंने इस मामले की जांच के लिए केंद्र सरकार से सीबीआई की अनुशंसा भी की थी।
पुलिस इस घटना के बाद से ही लगातार जिले के जंगली क्षेत्रों में खोजी अभियान चला रही थी। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की कसौटी पत्थर से बनी प्राचीन प्रतिमा की चोरी के बाद जिला पुलिस की नींद उड़ चुकी थी।