{"_id":"658400d03199adf57d06e33b","slug":"speeding-ktm-bike-collides-with-school-van-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gopalganj Accident News: तेज रफ्तार केटीएम बाइक स्कूल वैन से टकराई, बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gopalganj Accident News: तेज रफ्तार केटीएम बाइक स्कूल वैन से टकराई, बाइक सवार की मौत
Thu, 21 Dec 2023 02:39 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 21 Dec 2023 02:39 PM IST
सार
Gopalganj News: गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के पथरा गांव के रहने वाले दो युवक केटीएम मोटरसाइकिल से कोचिंग जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान भड़कुईया मोड़ के पास उनकी तेज रफ्तार केटीएम मोटरसाइकिल एक स्कूल वैन से जाकर टकरा गई। इस घटना में मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और बाइक पर बैठे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
तेज रफ्तार केटीएम बाइक स्कूल वैन से टकराई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार केटीएम बाइक स्कूल वैन से टकरा गई। इस हादसे में बाइक पर बैठे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही दूसरा व्यक्ति जो बाइक चला रहा था वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि अमन शर्मा और बिट्टू शर्मा जो आपस में चाचा भतीजा हैं, अपने घर पथरा से केटीएम बाइक लेकर गोपालगंज कोचिंग करने आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। हादसे में अमन शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। अमन वीरेंद्र शर्मा का 19 वर्षीय पुत्र था, वहीं बिट्टू शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इधर, स्थानीय लोगों ने घायल बिट्टू को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक अमन शर्मा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीख पुकार मचा हुआ है। इस घटना में स्कूल वैन में सवार चार बच्चे भी घायल हो गए, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है।