फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Speeding KTM bike collides with school van

Gopalganj Accident News: तेज रफ्तार केटीएम बाइक स्कूल वैन से टकराई, बाइक सवार की मौत

Thu, 21 Dec 2023 02:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 21 Dec 2023 02:39 PM IST
सार

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के पथरा गांव के रहने वाले दो युवक केटीएम मोटरसाइकिल से कोचिंग जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान भड़कुईया मोड़ के पास उनकी तेज रफ्तार केटीएम मोटरसाइकिल एक स्कूल वैन से जाकर टकरा गई। इस घटना में मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और बाइक पर बैठे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Speeding KTM bike collides with school van
तेज रफ्तार केटीएम बाइक स्कूल वैन से टकराई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार केटीएम बाइक स्कूल वैन से टकरा गई। इस हादसे में बाइक पर बैठे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही दूसरा व्यक्ति जो बाइक चला रहा था वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अमन शर्मा और बिट्टू शर्मा जो आपस में चाचा भतीजा हैं, अपने घर पथरा से केटीएम बाइक लेकर गोपालगंज कोचिंग करने आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। हादसे में अमन शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। अमन वीरेंद्र शर्मा का 19 वर्षीय पुत्र था, वहीं बिट्टू शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इधर, स्थानीय लोगों ने घायल बिट्टू को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक अमन शर्मा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीख पुकार मचा हुआ है। इस घटना में स्कूल वैन में सवार चार बच्चे भी घायल हो गए, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed