{"_id":"6515833fc6265bc9c70f8746","slug":"speeding-bike-collides-with-tree-in-jamui-one-dead-two-seriously-injured-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार का कहर: जमुई में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार का कहर: जमुई में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो लोग गंभीर घायल
Thu, 28 Sep 2023 07:14 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 28 Sep 2023 07:14 PM IST
सार
बिहार के जमुई जिले में गुरुवार को सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई थी।
विज्ञापन
घायल का इलाज जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमुई से होकर गुजरने वाले जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर गुरुवार दोपहर बाद तेज रफ्तार का कहर देखा गया। यहां केथवारा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिसमें पति की मौके पर मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में मृतक की पत्नी और उसके साढू का बेटे गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
वहीं स्थानीय लोगों द्वारा दोनों घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इस दौरान सूचना मिलते ही सिकंदरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरखंडी गांव निवासी 45 वर्षीय फूटानी ठाकुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जबकि घायल की पहचान मृतक की 35 वर्षीय पत्नी अनीता देवी व बाइक चला रहे उनके साढू का बेटा 18 वर्षीय रंजीत ठाकुर के रूप में हुआ है। बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग जमुई के कोलूहुवा से अपने घर लखीसराय जिले के हलसी थाना अंतर्गत सिरखीडी गांव जा रहे थे। उसी दौरान केथवारा पेट्रोल पंप के समीप पहुंचते ही बाइक की गति तेज होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई, जिससे घटनास्थल पर ही फूटानी ठाकुर मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी अनीता देवी और बाइक चला रहे उनके साढू का बेटा रंजीत ठाकुर बुरी तरह से घायल हो गए, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
विज्ञापन
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि इस दुर्घटना में अनीता देवी व रंजीत ठाकुर का पैर टूट गया है। साथ ही उन्हें गहरी चोट भी आई है। इधर, घटना की जानकारी के बाद सिकंदरा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गए। घटना को लेकर थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक की मौत हुई है। जबकि दो लोग घायल हैं, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजकर मामले की जांच की जा रही है।