Bihar News : बिहार सरकार के कार्यपालक अभियंता पर विजिलेंस का धावा; तीन शहरों में एक करोड़ की अवैध संपत्ति
SBPDCL : सरकारी बिजली कंपनी एसबीपीडीसीएल के एक कार्यपालक अभियंता के पास आय से अधिक अवैध संपत्ति की जांच में गुरुवार सुबह-सुबह विजिलेंस की यूनिट पहुंच गई। अबतक तीन शहरों में जांच हुई। एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का हिसाब नहीं मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुवार को अहले सुबह पटना से बांका पहुंची स्पेशल यूनिट विजिलेंस की टीम ने शास्त्री चौक के समीप बिजली विभाग के सरकारी आवास में एसबीपीडीसीएल के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार गुप्ता के घर छापेमारी कर रही है। संजीव गुप्ता पुर्णिया जिले के रहने वाले हैं। इनके पैतृक निवास पूर्णिया और भागलपुर के अलीगंज में भी एकसाथ अलग अलग टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है। विजिलेंस टीम का कहना है कि कार्यपालक अभियंता के पटना सहित चारों जगहों पर छापेमारी के बाद करीब 1 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है। फिलहाल छह सदस्यीय टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
स्पेशल यूनिट विजिलेंस की टीम ने कार्यपालक अभियंता को किया गिरफ्तार
स्पेशल यूनिट विजिलेंस की टीम ने कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि टीम ने वहां से राशि भी बरामद किया है। इसके अलावे कई दस्तावेज भी बरामद हुए हैं जिन्हें विजिलेंस टीम ने जप्त कर लिया है। बिहार के साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के इंजीनियर संजीव कुमार गुप्ता के पैतृक स्थान और ससुराल सहित कई जगहों पर विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की टीम छापेमारी कर रही है। टीम ने बताया कि इंजीनियर के पटना में दानापुर के अलावा पूर्णिया, बांका और भागलपुर स्थित घर एवं अन्य ठिकानों पर रेड की गई है। भागलपुर जिउला के अलीगंज मोहल्ले में उनका आवास है जहां से रुपया के साथ साथ कई दस्तावेज मिले हैं। हलांकि विजिलेंस की टीम ने कुछ नहीं बताया लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि टीम ने एक करोड़ तीन लाख 89हजार 713 रुपयों केव साथ साथ काफी जेवरात भी मिले हैं।
आय से अधिक सम्पत्ति रखने का है आरोप
स्पेशल यूनिट विजिलेंस की टीम का कहना है कि मामला आय से अधिक सम्पत्ति होने का है। जानकारी के मुताबिक इंजीनियर संजीव गुप्ता के पटना, भागलपुर, बांका और पूर्णिया में हुए रेड में 1 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की गई है। जबकि भागलपुर स्थित उसके आवास से 20 लाख रुपए कैश बरामद किए गए हैं।