फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Special Train : Four one-way special trains will run from North East,

Special Train : नार्थ ईस्ट से चलेगी चार वन-वे स्पेशल ट्रेन, जानिए किस ट्रेन का क्या है रूट

Mon, 11 Dec 2023 08:15 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 11 Dec 2023 08:15 PM IST
सार

Bihar News : यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे ने नार्थ ईस्ट से बरौनी-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू के रास्ते चार वन-वे स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रही है।

विज्ञापन
Special Train : Four one-way special trains will run from North East,
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने नार्थ ईस्ट से बरौनी-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू के रास्ते चार वन-वे स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रही है। इस बात की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी।  

विज्ञापन


गुवाहाटी-उधना वन-वे स्पेशल ( 05679)
यह स्पेशल ट्रेन 12 दिसंबर को गुवाहाटी से 20.30 बजे खुलकर 14 दिसंबर को 14.50 बजे उधना पहुंचेगी। गुवाहाटी से खुलने के बाद यह ट्रेन 13 दिसंबर को कटिहार 07.10 बजे, बरौनी 10.15 बजे, हाजीपुर 12.05 बजे पाटलिपुत्र 13.10 बजे और डीडीयू 17.00 बजे रुकते हुए 14 दिसंबर को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 12 एवं साधारण श्रेणी के 01 कोच होंगे। यह ट्रेन कटिहार-बरौनी-हाजीपुर- पाटलिपुत्र-डीडीयू के रास्ते चलेगी। 
विज्ञापन


रंगापाड़ा नॉर्थ-रानी कमलापति वन-वे स्पेशल ट्रेन (05877)
यह स्पेशल ट्रेन 12 दिसंबर को रंगापाड़ा नॉर्थ से 08.00 बजे खुलकर 14 दिसंबर को 04.00 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। रंगापाड़ा नॉर्थ से खुलने के बाद 13 दिसंबर को कटिहार 00.05 बजे, बरौनी 03.00 बजे, हाजीपुर 04.55 बजे पाटलिपुत्र 05.40 बजे, डीडीयू 09.00 बजे रुकते हुए 14 दिसंबर को अपने गंतव्य स्थान रानी कमलापति तक पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित इकॉनोमी श्रेणी के 08, शयनयान श्रेणी के 04 एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे। यह ट्रेन कटिहार-बरौनी- हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू के रास्ते चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यू जलपाईगुड़ी-दिल्ली वन-वे स्पेशल ट्रेन (05799)
यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 15 दिसंबर को न्यू जलपाईगुड़ी से 13.40 बजे खुलकर 16 दिसंबर को 15.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। न्यू जलपाईगुड़ी से खुलने के बाद यह ट्रेन कटिहार में 17.00 बजे, बरौनी में 19.45 बजे, पाटलिपुत्र में 22.15 बजे, 16 दिसंबर को डीडीयू 02.00 बजे रुकते हुए 15.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 14 एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे। यह ट्रेन कटिहार-बरौनी- पाटलिपुत्र-डीडीयू के रास्ते चलेगी।


डिब्रूगढ़-वडोदरा वन-वे स्पेशल (05936)
यह स्पेशल ट्रेन 16 दिसंबर को डिब्रूगढ़ से 05.00 बजे खुलकर 18 दिसंबर को 13.30 बजे वडोदरा पहुंचेगी। डिब्रूगढ़ से खुलने के बाद 17 दिसंबर को बरौनी 01.10 बजे, हाजीपुर 03.00 बजे, डीडीयू 09.15 बजे रुकते हुए 18 दिसंबर को अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 15 कोच होंगे। यह ट्रेन कटिहार-बरौनी-हाजीपुर-डीडीयू के रास्ते चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed