फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   south bihar gramin bank manager embezzled one crore money vigilance probed fraud

बिहार: बैंक मैनेजर ने शेयर ट्रेडिंग के लिए 1 करोड़ का किया गबन, 200 से ज्यादा खाताधारकों को लगाया चूना

Wed, 09 Jun 2021 05:22 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 09 Jun 2021 05:22 PM IST
सार

बिहार में बैंक घोटाले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बक्सर जिले में ग्रामीण बैंक के मैनेजर ने ही गबन की वारदात को अंजाम दिया। एक करोड़ से ज्यादा राशि का घोटाला हुआ है। फिलहाल आरोपी मैनेजर सलाखों के पीछे है। 

विज्ञापन
south bihar gramin bank manager embezzled one crore money vigilance probed fraud
बैंक घोटाला

विस्तार

बिहार में ग्रामीण बैंक के एक मैनेजर को शेयर ट्रेडिंग का ऐसा नशा लगा कि उसने अपने ग्राहकों को ही चूना लगाना शुरू कर दिया।  बक्सर जिले के आशा पड़ारी ब्रांच के मैनेजर रविशंकर कुमार ने इसके लिए अपने अधिकार का गलत इस्तेमाल किया है। मैनेजर रविशंकर कुमार इतना शातिर निकला कि 200 से अधिक ग्राहकों के खाते के ट्रांजेक्शन की जानकारी अपने पास ही रखता है। ना तो वह किसी कस्टमर्स की पासबुक प्रिंट होने देता और न ही पैसे जमा होने पर एसएमएस जाने का मैसेज भेजता था।

विज्ञापन


शुरुआती जांच में करीब 1 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के गबन का मामला सामने आया है।  विजिलेंस की टीम इस गबन की जांच कर रही है, इसमें और भी खुलासे होने बाकी हैं। मैनेजर के करीबियों का कहना है कि वह शेयर बाजार से रातों रात अमीर बनने का सपना देखने लगा था। 
विज्ञापन


मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब एक ग्राहक अपने खाते से पैसे  निकालने आशा पड़री ब्रांच पहुंचा। बैंक की तरफ से कस्टमर को कहा गया कि आपके अकाउंट में पर्याप्त राशि नहीं है। उसने इसकी शिकायत रीजनल ऑफिस में की। वहां कुछ और कस्टमर्स ने पहले भी ऐसी शिकायतें दर्ज कराई थीं। इस मामले से पटना हेड ऑफिस को अवगत कराया गया। इसके बाद बैंक ने विजिलेंस से जांच कराई, जिसमें घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ। जांच रिपोर्ट के बाद मैनेजर रविशंकर को सस्पेंड कर दिया गया और उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में उसे भेज दिया । 
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना से आरोपी मैनेजर की गिरफ्तारी  
 रीजनल मैनेजर विकास कुमार भगत ने बक्सर के सेमरी थाने में रविशंकर, उमेश सिंह, आरती देवी सहित कुल 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। जिसके बाद  बक्सर पुलिस ने पटना के बोरिंग रोड के हिमगिरी अपार्टमेंट से आरोपी रविशंकर को गिरफ्तार किया। इस पर ड्यूटी के दौरान बैंक के 200 से अधिक ग्राहकों के खाते में सेंधमारी कर फर्जी चेक के जरिए खातों से अवैध तरीके से रुपये निकासी करने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed