{"_id":"64d23bad0457ea46040728f9","slug":"son-killed-his-father-by-cutting-him-with-a-machete-in-bettiah-the-police-arrested-the-accused-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेटे ने गड़ासे से काटकर की बाप की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार; इस वजह से ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेटे ने गड़ासे से काटकर की बाप की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार; इस वजह से ली जान
Tue, 08 Aug 2023 06:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 08 Aug 2023 06:27 PM IST
सार
Bihar Crime: बेतिया के नवलपुर थाना क्षेत्र में एक बेटे ने गुस्से में अपने ही पिता की गड़ासे से काटकर हत्या कर दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद नवलपुर ओपी पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
आरोपी को गिरफ्तार करने घटनास्थल पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेतिया में एक नाराज बेटे ने अपने ही पिता की गड़ासे से काटकर हत्या कर दी। मामला नवलपुर थाना क्षेत्र के सिसवा भूमिहार गांव के वार्ड नंबर 8 का है। इधर, ग्रामीणों की सूचना पर नवलपुर ओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, नवलपुर थाना क्षेत्र के सिसवा भूमिहार गांव में 60 साल का माया पटेल उर्फ गया अपनी जमीन देखना चाहता था। जमीन बेचने के लिए उसने कुछ पैसा भी ले लिया था। लेकिन बेटे अरुण पटेल का कहना था कि आप जमीन बेचकर उसका पैसा मुझे दे दीजिए। लेकिन पिता को यह बात रास नहीं आती थी। वह बोलता था कि मैं जमीन बेचकर पैसा तुझे नहीं दूंगा। सोमवार की आधी रात को बाप-बेटे में कहासुनी शुरू हो गई। इस दौरान माया पटेल अपने फूसनूमा घर में लेटा हुआ था। कहासुनी होते-होते मामला इतना आगे बढ़ गया कि बेटा आग-बबूला हो गया।
उसके बाद उसने गुस्से में गड़ासा उठाया और अपने बाप के ऊपर वार कर दिया। गड़ासा माया पटेल के चेहरे पर लगा और पूरे चेहरे को काट डाला। इस दौरान चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंचे और इलाज कराने के लिए ले जाने के लिए सोच ही रहे थे कि घायल माया पटेल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, पत्नी कलपति देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की चार लड़कियां और एक लड़का अरुण पटेल है। मृतक चारों लड़की की शादी कर चुका है।
विज्ञापन
इधर, घटनास्थल पर नवलपुर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट, एसआई कपिल आधार एएसआई रमेश पासवान ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा योगापट्टी के एफसीआई गोदाम में पल्लेदारी करता है। थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।