फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Snatchers absconded after snatching two lakh rupees from home guard jawan in Nawada

Bihar: नवादा में होमगार्ड जवान से दो लाख रुपये छीन कर फरार हुए स्नैचर, बेटी की शादी के लिए निकाले थे पैसे

Thu, 20 Apr 2023 05:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 20 Apr 2023 05:29 PM IST
सार

सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बेटी का रिश्ता तय हो गया है। लेकिन अभी शादी की तारीख नहीं बैठी है। लेकिन धीरे-धीरे हम लोग बैंक से पैसा निकाल कर बेटी की शादी के लिए सामान की खरीदारी कर रहे हैं। लेकिन गुरुवार को थैले में रखा दो लाख रुपया झपट्टा मार गिरोह लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Snatchers absconded after snatching two lakh rupees from home guard jawan in Nawada
अस्पताल में इलाज के दौरान घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नवादा में झपट्टा मार गिरोह दिनदहाड़े होमगार्ड जवान से दो लाख रुपये की छिनैती कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं, इस घटना के दौरान चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें चिंताजनक हालत में नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पटोरी गांव निवासी होमगार्ड जवान सुरेंद्र कुमार से झपट्टा मार गिरोह थैले में रखे दो लाख रुपये लेकर फरार हो गया। इस दौरान सुरेंद्र कुमार और उनका भतीजा गौरव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने तुरंत घायलों को नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां दोनों की इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


घायल होमगार्ड सुरेंद्र ने बताया कि झपट्टा मार गिरोह ने नगर थाना क्षेत्र के रामनगर के पास इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि मैं होमगार्ड का जवान हूं। हम राम नगर स्थित एसबीआई बैंक से दो लाख रुपये निकाल कर अपने गांव पटोरी जा रहे थे। उसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए झपट्टा मार रुपयों से भरा थैला लेकर फरार हो गए। उसी दौरान मैं और भतीजा दोनों बाइक से गिर गए, जिससे बाद गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरेंद्र ने बताया कि हमें पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि रुपये निकालने के बाद थैले में रखे थे और बाइक से घर की ओर जा रहे थे। यह पैसा उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए निकाला था। अभी बेटी की शादी के लिए सामान की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बेटी का रिश्ता तय हो गया है। लेकिन अभी शादी की तारीख नहीं बैठी है। लेकिन धीरे-धीरे हम लोग बैंक से पैसा निकाल कर बेटी की शादी के लिए सामान की खरीदारी कर रहे हैं। लेकिन गुरुवार को थैले में रखा दो लाख रुपया झपट्टा मार गिरोह लेकर फरार हो गया।


नगर थाना पुलिस दोनों घायल चाचा और भतीजा से पूछताछ कर रही है। नगर थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने कहा है कि आवेदन के आधार पर जांच करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed