{"_id":"62f3a39c2e940b093d4aa761","slug":"snake-has-entered-your-home-union-minister-giriraj-singh-to-lalu-prasad-on-allying-with-nitish-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नीतीश-RJD गठबंधन पर गिरिराज सिंह ने कसा तंज, लालू से बोले- अब आपके घर में घुस आया है सांप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नीतीश-RJD गठबंधन पर गिरिराज सिंह ने कसा तंज, लालू से बोले- अब आपके घर में घुस आया है सांप
Wed, 10 Aug 2022 05:55 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 10 Aug 2022 05:55 PM IST
सार
गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार खुद को प्रधानमंत्री लेवल का मानते हैं। उनकी महत्वाकांक्षा उन्हें जनादेश को छोड़कर सरकार बनाने के लिए दूसरी तरफ कूदने के लिए प्रेरित करती है।
विज्ञापन
हिजाब विवाद पर गिरिराज सिंह
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू यादव की एक पुरानी टिप्पणी का जिक्र भी किया। उस टिप्पणी में लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार को 'सांप' बताया था। गिरिराज सिंह ने कहा कि अब लालू प्रसाद यादव के घर में वही सांप घुस गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 2017 में जब नीतीश कुमार ने राजद से नाता तोड़कर दोबारा भाजपा का दामन थाम लिया था, तब लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार ऐसे सांप हैं जो हर दो साल में अपनी केंचुली छोड़ देता है। नीतीश कुमार की अक्सर आलोचना करने वाले गिरिराज सिंह ने लालू यादव के उस ट्वीट को शेयर करते हुए बुधवार को कहा कि 'सांप अब तुम्हारे घर में घुस गया है।'
विज्ञापन
गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार खुद को प्रधानमंत्री लेवल का मानते हैं। उनकी महत्वाकांक्षा उन्हें जनादेश को छोड़कर सरकार बनाने के लिए दूसरी तरफ कूदने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा, "जो खुद मुख्यमंत्री नहीं बन सकता, वह प्रधानमंत्री बनने का सपना देखता है।" केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि उनकी प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षाओं के अलावा कोई अन्य कारण नहीं है जो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ईर्ष्या करते हैं। उन्हें पहले किसी गठबंधन को बैसाखी के रूप में इस्तेमाल किए बिना, अपने दम पर राज्य का चुनाव जीतने की कोशिश करनी चाहिए।
विज्ञापन
इससे पहले भी जब भाजपा जद (यू) के साथ गठबंधन में थी, तब भी गिरिराज सिंह ने कई बार नीतीश कुमार के विभिन्न फैसलों और विभिन्न वैचारिक और हिंदुत्व से संबंधित मुद्दों पर उनके रुख के बारे में अपनी आपत्ति व्यक्त की थी।