फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Siwans kingpin Ayub Khan arrested, was returning after a picnic in Sikkim, suspected of killing three youths

बिहार: सीवान का सरगना अयूब खान गिरफ्तार, सिक्किम में पिकनिक मनाकर लौट रहा था, तीन युवकों की हत्या का शक

Sun, 02 Jan 2022 07:35 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 02 Jan 2022 07:35 PM IST
सार

अयूब खान को बिहार के पूर्णिया जिले के बयासी थाना के चेकपोस्ट से हुई। एसटीएफ को खबर मिली थी कि अयूब सिक्किम की राजधानी गंगटोक से मुजफ्फरपुर पहुंच रहा है। इसीलिए पटना एसटीएफ ने पूर्णिया जिले में चेक पोस्ट पर चेकिंग शुरू कर दी थी। 

विज्ञापन
Siwans kingpin Ayub Khan arrested, was returning after a picnic in Sikkim, suspected of killing three youths
बिहार का गिरोहबाज अयूब खान गिरफ्तार - फोटो : social media

विस्तार

बिहार और बंगाल में सक्रिय गिरोहबाज अयूब खान को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। वह खान ब्रदर्स के नाम से चर्चित गिरोह का सरगना है। उसे शनिवार रात तब गिरफ्तार किया गया, जब वह सिक्किम में पिकनिक मनाकर लौट रहा था। उस पर सीवान के तीन युवकों की हत्या का शक है।  

विज्ञापन


अयूब खान की गिरफ्तारी बिहार के पूर्णिया जिले के बयासी थाना के चेकपोस्ट से हुई। अयूब सीवान के सिसवन थाना के ग्यासपुर गांव का रहने वाला है। एसटीएफ को खबर मिली थी कि अयूब सिक्किम की राजधानी गंगटोक से मुजफ्फरपुर पहुंच रहा है। इसीलिए पटना एसटीएफ ने पूर्णिया जिले में चेक पोस्ट पर चेकिंग शुरू कर दी थी। एसटीएफ अयूब को गिरफ्तार कर पटना ले गई है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अयूब खान पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अयूब पर सीवान से सात नवंबर को लापता तीन युवकों- विशाल, अंशु और परमेंद्र की हत्या का शक है। इसलिए पुलिस को उसकी सरगर्मी से तलाश थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार संदीप ने कहा था- अयूब ने तीन दोस्तों को ठिकाने लगाया
उक्त तीनों युवकों के लापता होने के मामले में पुलिस ने तीनों के दोस्त संदीप कुमार को गिरफ्तार किया था। संदीप ने पुलिस को बताया कि तीनों को गिरोहबाज खान ब्रदर्स के बड़े भाई अयूब खान ने ठिकाने लगा दिया है। इसके बाद पुलिस अयूब की तलाश में जुटी थी, लेकिन एक माह से ज्यादा वक्त से उसे कोई सुराग नहीं मिल रहा था। 


गंगटोक में मनाया नए साल का जश्न
बायसी के एसडीपीओ आदित्य प्रकाश के अनुसार अयूब खान उर्फ खान ब्रदर्स गंगटोक में नए साल का जश्न मना कर लौट रहा था। पटना एसटीएफ बिहार-बंगाल सीमा पर जाल बिछाकर उसे धरदबोचा। अयूब खान की गिरफ्तारी बिहार पुलिस एसटीएफ के लिए बड़ी कामयाबी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed