{"_id":"64899d0f76ab37d48c02fb1e","slug":"siwan-sp-suspended-mufassil-police-station-chief-vinod-kumar-in-case-of-negligence-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सीवान SP ने की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही के मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सीवान SP ने की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही के मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार निलंबित
Wed, 14 Jun 2023 04:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 14 Jun 2023 04:27 PM IST
सार
सीवान में मंगलवार को अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दे दिया। लेकिन मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने इस मामले की सूचना एसपी को नहीं दी और न घटनास्थल पर पहुंचे। इस लापरवाही को लेकर एसपी ने उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
निलंबित थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के सीवान में लूट की घटना की सूचना एसपी को नहीं देने पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने जिले के मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। दरअसल, एक दिन पहले मंगलवार को सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े दो अपराधियों ने हथियार के बल पर पांच लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष का नहीं जाना और इस घटना की सूचना सीवान एसपी को नहीं देना, उनको भारी पड़ गया।
विज्ञापन
चार दिन पहले थाने से ही चोरी हो गई थी गाड़ी
जानकारी के मुताबिक, चार दिन पहले मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की थी। कार को भी जब्त कर लिया था। उसके बाद अहले सुबह जब्त कार थाने से ही चोरी हो गई थी। बताया जा रहा है कि इसे लेकर सीवान एसपी ने कारण बताओ नोटिस (शो कॉज) भी जारी किया था। उस मामले में एक पुलिसकर्मी पर भी कार्रवाई हुई थी। अभी मामला गरम ही था कि मंगलवार को अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दे दिया। बताया जा रहा है कि मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने इस मामले की सूचना एसपी को नहीं दी और न घटनास्थल पर पहुंचे। इस लापरवाही के लिए उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन