फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Siwan SP suspended Mufassil police station chief Vinod Kumar in case of negligence

Bihar News: सीवान SP ने की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही के मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार निलंबित

Wed, 14 Jun 2023 04:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 14 Jun 2023 04:27 PM IST
सार

सीवान में मंगलवार को अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दे दिया। लेकिन मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने इस मामले की सूचना एसपी को नहीं दी और न घटनास्थल पर पहुंचे। इस लापरवाही को लेकर एसपी ने उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Siwan SP suspended Mufassil police station chief Vinod Kumar in case of negligence
निलंबित थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीवान में लूट की घटना की सूचना एसपी को नहीं देने पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने जिले के मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। दरअसल, एक दिन पहले मंगलवार को सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े दो अपराधियों ने हथियार के बल पर पांच लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष का नहीं जाना और इस घटना की सूचना सीवान एसपी को नहीं देना, उनको भारी पड़ गया।

विज्ञापन


चार दिन पहले थाने से ही चोरी हो गई थी गाड़ी
जानकारी के मुताबिक, चार दिन पहले मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की थी। कार को भी जब्त कर लिया था। उसके बाद अहले सुबह जब्त कार थाने से ही चोरी हो गई थी। बताया जा रहा है कि इसे लेकर सीवान एसपी ने कारण बताओ नोटिस (शो कॉज) भी जारी किया था। उस मामले में एक पुलिसकर्मी पर भी कार्रवाई हुई थी। अभी मामला गरम ही था कि मंगलवार को अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दे दिया। बताया जा रहा है कि मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने इस मामले की सूचना एसपी को नहीं दी और न घटनास्थल पर पहुंचे। इस लापरवाही के लिए उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed