{"_id":"64f5d9c7d5850282250c81ff","slug":"siwan-alcohol-prohibition-department-seized-90-cartoon-liquor-including-two-cars-arrested-two-liquor-mafias-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीवान मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई; दो कार सहित 90 कार्टून शराब जब्त, दो शराब माफिया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीवान मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई; दो कार सहित 90 कार्टून शराब जब्त, दो शराब माफिया गिरफ्तार
Mon, 04 Sep 2023 06:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 04 Sep 2023 06:51 PM IST
सार
Liqour Ban Bihar: सीवान में मद्य निषेध विभाग ने छापेमारी कर दो कारों से भारी मात्रा में शराब जब्त की है। इस दौरान दो शराब माफियाओं को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शराब माफिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सीवान मद्य निषेध विभाग ने बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है। इस दौरान दो शराब माफियाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुलिस ने दो कार को भी जब्त किया है। मद्य निषेध विभाग की इस कार्रवाई से जिले के शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले के बसंतपुर और रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। पकड़ी गई खेप में 8पीएम व्हिस्की 65 कार्टून और ऑफिसर च्वॉइस व्हिस्की 30 कार्टून हैं। जब्त शराब की कीमत बाजार में लाखों रुपये आंकी गई है। वहीं, गिरफ्तार किए गए दो शराब माफियाओं की पहचान छपरा निवासी संजय कुमार और मुन्ना कुमार साह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सीवान मद्य निषेध विभाग की छापेमारी करने के दरम्यान 90 कार्टून शराब पकड़े गए हैं। एक स्कॉर्पियो और एक टिगोर कार पकड़ी गई है। दोनों कारों को पुलिस ने जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन