फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sitamarhi News: Thieves killed the temple priest in Sitamarhi and took away the Ashtadhatu idol

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में मंदिर के पुजारी की हत्या कर अष्टधातु की मूर्ति ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 27 Jul 2024 08:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 27 Jul 2024 08:27 PM IST
सार

अपराधियों ने पहले पुजारी की चाकू से गोदकर हत्या की और फिर मूर्ति चुरा ली। मृतक पुजारी मोतिहारी के भंडारी गांव का निवासी था और लंबे समय से मंदिर में पूजा-पाठ कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Sitamarhi News: Thieves killed the temple priest in Sitamarhi and took away the Ashtadhatu idol
घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी जिले के एक मंदिर में पुजारी की हत्या के बाद मंदिर में स्थित अतिप्राचीन अष्टधातु के मूर्ति की चोरी कर ली गई है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल बना हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अपराधियों ने यहां एक मंदिर में पुजारी की हत्या करके अतिप्राचीन अष्ट धातु के मूर्ति की चोरी कर ली। चोरों ने पहले पुजारी की चाकू से गोदकर बड़ी बेहरहमी से हत्या की। उसके बाद अष्टधातु की मूर्ति चोरी कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि मृत पुजारी मोतिहारी के भंडारी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। यह काफी लंबे अरसे से मंदिर में रहकर पूजा पाठ करता था। स्थानीय लोग जब मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो वहां खून बिखरा देखा और मंदिर प्रांगण में ही खून से लथपथ पुजारी की लाश पड़ी थी। पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा डॉग स्क्वॉयड की टीम भी बुलाई गई और सबूत इकट्ठे किए गए। वहीं, इस घटना से इलाके में काफी दहशत का माहौल है। लोग पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि चोरी की घटनाएं काफी ज्यादा हो रही हैं और पुलिस इसे रोकने में नाकाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed