{"_id":"659f98449aac21569e0d3f2c","slug":"sitamarhi-crime-jewelery-worth-rs-20-lakh-stolen-from-jewelery-shop-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitamarhi Crime: ज्वेलरी की दुकान से 20 लाख के गहने चोरी, लोग पुलिसिया कार्यशैली पर उठा रहे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitamarhi Crime: ज्वेलरी की दुकान से 20 लाख के गहने चोरी, लोग पुलिसिया कार्यशैली पर उठा रहे सवाल
Thu, 11 Jan 2024 12:57 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:57 PM IST
सार
सीतामढ़ी जिले में एक ज्वेलरी की दुकान से 20 लाख रुपये की सोने- चांदी के जेवरात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। मामला पुनौरा थाना क्षेत्र के पुनौरा चौक की है।
विज्ञापन
ज्वेलरी की दुकान में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतामढ़ी में पुनौरा थाना से करीब 40 से 50 मीटर की दूरी पर चोरी की घटना हुई है। घटना के बाद से स्थानीय थाना पुलिस की लापरवाही देखी जा रही है। स्थानीय लोगों के द्वारा थाना पुलिस के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिसिया कार्यशैली पर स्थानीय लोगों के द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, ज्वेलरी दुकानदार जयप्रकाश शाह प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी रात को अपना दुकान बंद कर घर के लिए चले गए थे। इसी बीच रात को चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। सुबह जब दुकानदार जयप्रकाश शाह दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ था। बताया गया कि ताला सहित कर सभी सामान चोरी कर ले गए। फिलहाल, दुकान में रखे सामानों का आंकलन किया जा रहा है। दुकानदार की माने तो करीब 20 लाख रुपये की सोने चांदी के जेवरात चोरी की गई है।
विज्ञापन
मौके पर जांच के लिए एक कांस्टेबल को भेजा गया
खास बात तो यह है कि जब पुलिस को उक्त घटना की सूचना दी गई, तो महज एक पुलिस कांस्टेबल को घटनास्थल पर भेजा गया। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है की चोरी की घटना के सूचना के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद स्थानीय सैकड़ो लोग थाना पहुंचे। थाना पहुंचने के बाद सभी लोगों ने और हंगामा किया। इसके बाद थाना प्रभारी के द्वारा एक कांस्टेबल को घटनास्थल पर भेज दिया गया। फिलहाल, चोरी की घटना को लेकर जांच की जा रही है। वहीं, पुलिस के प्रति स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन