फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sitamarhi Crime Engineering student shot dead in Sitamarhi

Sitamarhi Crime: इंजीनियरिंग के छात्र की गोली मारकर हत्या, पटना में कर रहा था पढ़ाई

Fri, 22 Mar 2024 01:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 22 Mar 2024 01:48 PM IST
सार

बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक इंजीनियरिंग के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के भूप भैरो कांटा चौक के पास की है। उसके शव को लावारिस अवस्था में सड़क किनारे फेंक दिया गया।

विज्ञापन
Sitamarhi Crime Engineering student shot dead in Sitamarhi
छात्र का शव ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी में एक इंजीनियरिंग के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के भूप भैरो कांटा चौक के पास की है। जहां छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं, उसके शव को लावारिस अवस्था में सड़क किनारे फेंक दिया गया।

विज्ञापन


घटना की जानकारी तब मिली, जब राहगीरों की डेड बॉडी पर नजर पड़ी। उसके बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया और स्थानीय लोगों के द्वारा नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद पूछताछ कर शव को कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र के सुरसंड निवासी हेमंत कुमार (21) के रूप में की गई है। बताया गया कि मृतक पटना में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता था। होली को लेकर अपने गांव आया था और शुक्रवार सुबह में वह अपनी बुआ के घर पकड़ी जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों के द्वारा गोली व चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने बताया कि मृतक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। बावजूद इसकी हत्या कैसे हुई यह नहीं पता है
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी। सड़क किनारे एक शव पड़ा हुआ है, जिसके सत्यापन के लिए पुलिस की टीम पहुंची और शव को कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि युवक को चाकू और गोली दोनों लगी है। फिलहाल, मामले का अनुसंधान जारी है। जल्द ही कारणों का पता लगा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed