Shravani Mela : पहली सोमवारी को जलाभिषेक के लिए तैयारी पूरी, बाबा गरीबनाथ मंदिर में श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक
Bihar : सोमवार से श्रावणी मेला शुरू हो रहा है, जिसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरे मंदिर परिसर में सीसीटीवी लगाया गया है ताकि भीड़ पर नजर रखी जा सके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबा गरीब नाथ मंदिर में आज रात 12 बजे से कांवरिया और श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला प्रशासन ने तैयारी का जायजा भी लिया। इस संबंध में मुजफ्फरपुर डीएम सुब्रत सेन ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आज रात से जलाभिषेक शुरू कर दिया जायेगा। इसको लेकर मंदिर के पास में घेरा लगाया गया है और इसी के माध्यम से भक्त जलाभिषेक करेंगे।
कंट्रोल रूम और एंबुलेंस सहित मेडिकल टीम मुस्तैद
बाबा गरीब नाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालु को किसी भी तरह से कोई परेशानी नहीं हो, इस पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। जिले के सीमा में प्रवेश करते ही अलग-अलग कैंप लगाया गया है। इसके साथ ही शहर के अंदर प्रवेश करते ही विशेष इंतजाम किये गये हैं। नगर निगम की टीम और अन्य विभाग के द्वारा भी साफ सफाई के लिए 40 से अधिक कर्मी को लगाया गया है। सड़को की साफ-सफाई के साथ पानी का प्रबंध कराया गया है ताकि किसी भी प्रकार से भक्तों को दिक्कत नहीं होइसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। मंदिर के पास कंट्रोल रूम और स्वास्थ्य विभाग का भी कैंप बनाया गया है, जहां लगे रहेंगे ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में अविलंब रिस्पॉन्ड किया जा सके।
भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल और एनसीसी स्काउट के जवान तैनात
पूरे मंदिर परिसर में सीसीटीवी लगाया गया है ताकि भीड़ पर नजर रखी जा सके। इसके साथ-साथ ही मंदिर में कोई भी असमाजिक तत्वों उपद्रवी नही आए इसको लेकर के पुलिस और BSAP के जवानों को भी लगाया गया है। इसके साथ ही NCC कैडेट और स्कॉट गाइड के जवान भी तैनात रहेंगे। मंदिर सेवा दल के स्वयं सेवक सदस्य रहेंगे। इसके साथ ही पूरे मेला क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।