{"_id":"60063fb15b68290bd72b153a","slug":"shahnawaz-hussain-mukesh-sahni-filed-nomination-for-bihar-legislative-council-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: शाहनवाज हुसैन और मुकेश सहनी ने बिहार विधान परिषद उपचुनाव के लिए भरा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: शाहनवाज हुसैन और मुकेश सहनी ने बिहार विधान परिषद उपचुनाव के लिए भरा नामांकन
Tue, 19 Jan 2021 07:40 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 19 Jan 2021 07:40 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन
- फोटो : amar ujala
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने सोमवार को बिहार विधान परिषद उपचुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करने के बाद हुसैन ने कहा कि यह जिम्मेदारी देने के लिए मैं पार्टी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का धन्यवाद करता हूं। मैं और अधिक परिश्रम के साथ अपने सभी काम करने की कोशिश करूंगा।
विज्ञापन
नीतीश ने दोनों नेताओं को बधाई दी और कहा कि एनडीए बिहार में एक इकाई के तौर पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों ही विधान परिषद के लिए निर्वाचित होंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, विधान परिषद की दोनों सीटों के लिए 28 जनवरी को विधानसभा के सदस्य मतदान करेंगे।
विज्ञापन