{"_id":"5f047dc58ebc3e42f8015f59","slug":"seven-people-died-in-bihar-due-to-lightning-three-died-in-begusarai","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में वज्रपात का कहर, 12 की मौत, सीएम नीतीश ने किया मुआवजे का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में वज्रपात का कहर, 12 की मौत, सीएम नीतीश ने किया मुआवजे का एलान
Wed, 08 Jul 2020 08:10 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 08 Jul 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम और प्रकृति की मार के आगे बिहार के लोग बेबस नजर आ रहे हैं। बिहार के छह जिलों में आंधी और बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से मंगलवार को सात जबकि बुधवार को पांच लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिजली गिरने से बेगूसराय में सात और भागलपुर, मुंगेर, कैमूर, जमुई व गया में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। विभाग के मुताबिक वज्रपात से इन इलाकों में काफी क्षति हुई है।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार ने मारे गए लोगों के परिजनों को 4 लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया है।
बता दें कि बिहार में बिजली गिरने से पिछले हफ्ते 26 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 30 जून को पांच जिलों में 11 लोगों और 25 जून को 22 जिलों में 96 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
बिहार यूपी में बारिश बनी काल
इस साल देश में मानसून की स्थिति अच्छी है और हर तरह खूब बारिश हो रही है लेकिन यूपी-बिहार में ये बारिश काल बनकर आई है। यहां बारिश के साथ हो रहे वज्रपात से लोग सहमे हुए हैं क्योंकि इस आकाशीय आपदा ने अब तक कइयों की जान ले ली है। बिजली गिरने की वजह से 15 मई के बाद से अब तक सिर्फ यूपी और बिहार में ही 315 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले हफ्ते शनिवार को ही दोनों राज्यों में बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए हैं।
बता दें कि इस साल अब तक बिहार में एक जून से दो जुलाई तक 66 फीसदी अधिक बारिश हुई है, वहीं यहां 24 जून से एक जुलाई तक 77 फीसदी अधिक वर्षा हुई है।