फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sensation in the area after the dead body of a youth was found near Domba hill in Jamui

Bihar: डोंबा पहाड़ी के पास युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी; पुलिस मामले की जांच में जुटी

Sat, 17 Jun 2023 04:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 17 Jun 2023 04:56 PM IST
सार

चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया कि शनिवार को ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि बामदह मोड़ के नजदीक डोंबा पहाड़ी के पास एक युवक (35) का शव पड़ा हुआ है। उसे बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया है। उन्होंने बताया कि शव देखने से ऐसा लग रहा है कि दो दिन पहले युवक की हत्या कर फेंका गया है।

विज्ञापन
Sensation in the area after the dead body of a youth was found near Domba hill in Jamui
मामले की तफ्तीश करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई जिले में चकाई-जमुई मुख्य मार्ग स्थित बामदह मोड़ के नजदीक डोंबा पहाड़ी के पास शनिवार की सुबह एक युवक का शव बरामद की गई। यह खबर फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई। शव देखने के लिए घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, शव के चेहरे पर नोच लिए जाने के निशान होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह चकाई-जमुई मुख्य मार्ग स्थित बामदह मोड़ के पास डोंबा पहाड़ी पर स्थानीय महिलाएं पत्ते चुनने के लिए जा रही थी। उसी दौरान उनकी एक युवक के शव पर नजर पड़ी। उसके बाद महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। फिर इसकी जानकारी पुलीस को दी गई। उसके बाद घटना चंद्रमंडीह और सोनो थाना सीमा रेखा होने के कारण चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार और सोनो थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फिर उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया।
विज्ञापन


चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया कि शनिवार को ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि बामदह मोड़ के नजदीक डोंबा पहाड़ी के पास एक युवक (35) का शव पड़ा हुआ है। उसे बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया है। उन्होंने बताया कि शव देखने से ऐसा लग रहा है कि दो दिन पहले युवक की हत्या कर फेंका गया है। अधिक समय बीत जाने के कारण शव के चेहरे पर जानवरों ने नोच लिया है। इसकी वजह से शव की पहचान नहीं हो पा रही है। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर शव की पहचान करने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed