फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   second phase election campaign continue in bihar

बिहार चुनाव: दूसरे चरण के लिए आक्रामक प्रचार, भाजपा कई बड़े केंद्रीय मंत्रियों की रैली

Sat, 31 Oct 2020 04:06 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 31 Oct 2020 04:06 AM IST
विज्ञापन
second phase election campaign continue in bihar
Bihar Election - फोटो : अमर उजाला

दूसरे चरण के चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्षी गठबंधन का आक्रामक और धुआंधार प्रचा जारी है। इस चरण में 17 जिलों की कुल 94 सीटों के लिए 3 नवंबर को मतदान होना है।

विज्ञापन


भाजपा ने शुक्रवार को बेगूसराय, पीरपैंती, बछवाड़ा, मोतिहारी, वैशाली, बनकटवा, नरकटिया, सरिसवां, चनपटिया, गोविंदगंज, हरसिद्धी, पिपरा, सीवान, छपरा, राजनगर, बसंतपुर, गोरियाकोठी, नौतन, बैकुंठपुर, रानीपोखर और दलसिंहसराय में जनसभाएं कीं। पार्टी ने बड़े नेताओं की पूरी फौज को बिहार में उतार दिया है।
विज्ञापन



भाजपा की 21 रैलियां
भाजपा ने शुक्रवार को एक दिन में कुल 21 रैलियां कीं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, पार्टी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद समेत कई नेताओं ने एक सात महागठबंधन पर हमला बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीरपैंती की सभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिना नाम लिए लालू प्रसाद पर करारा हमला किया। राजनाथ ने कहा कि अब किसी की हिम्मत नहीं है कि वो बिहार में लाठी रैली करने की हिम्मत कर सके।

राजनाथ ने कहा कि पाकिस्तान ने स्वीकार कर लिया है कि पुलवामा हमला उसने किया था बावजूद इसके विपक्ष चुप है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने चीन और पाकिस्तान को धूल चटा दी है। सिंह ने नीतीश कुमार के 15 वर्षों के शासनकाल को बिहार का स्वर्णिम काल बताया।

नीतीश की पांच जनसभाएं
जदयू की तरफ से खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पांच जनसभाएं कीं। नीतीश कुमार ने परबत्ता, खगड़िया, बेलसंड, शिवहर और रुन्नीसैदपुर में सभाओंम में कहा कि अब लालटेन का जमाना गया, हमने हर घर बिजली पहुंचा दी है। अगली बार मौका मिला तो गांव-गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाएंगे।


नीतीश ने कहा कि हमारी सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाया। भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कड़े कदम उठाए।

तेजस्वी की 16 सभाएं
राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी एक दिन में कुल 16 सभाएं कीं। तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन अगर सत्ता में आया तो पढ़ाई, दवाई और सिचाई के मुद्दों के पर काम होगा। आज बिहार में चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। नीतीश कुमार की सरकार ने 15 वर्षों से इस पर कोई काम नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed