फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   School vehicle overturned while saving girl student in Bettiah, one girl and three female teachers injured

Bihar: छात्रा को बचाने के दौरान स्कूल वाहन पलटा, एक बच्ची और तीन शिक्षिकाएं घायल; सभी जीएमसीएच में भर्ती

Sat, 08 Jul 2023 04:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 08 Jul 2023 04:00 PM IST
सार

स्थानीयों ने बताया कि इस हादसे में स्कूल वाहन की चपेट में आने से छात्रा जख्मी हो गई। वहीं, वाहन में सवार तीनों शिक्षिकाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया।

विज्ञापन
School vehicle overturned while saving girl student in Bettiah, one girl and three female teachers injured
अस्पताल में भर्ती घायल छात्रा और शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया-नरकटियागंज मुख्य मार्ग स्थित टिकुलिया चौक के पास साइकिल सवार छात्रा को बचाने के दौरान स्कूल वाहन पलट गया है। इस हादसे में एक छात्रा समेत तीन शिक्षिकाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। जख्मी छात्रा चनपटिया थाना क्षेत्र के साह टोला जैतिया निवासी विजय राय की बेटी लता कुमारी (15) बताई गई है। जबकि, स्कूल वाहन में सवार जख्मी एनए इंटरनेशनल स्कूल करणपट्टी चनपटिया की शिक्षिका चनपटिया वार्ड नंबर पांच निवासी राजू प्रसाद की बेटी काजल कुमारी (18) और वार्ड नंबर नौ निवासी इदू कुरैशी की बेटी शबनम आरा (22) और मो. सालिम की बेटी अफिना खातून (25) बताई गई है। घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सभी को जीएमसीएच में भर्ती कराया। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि छात्रा लता के बाएं हाथ और चेहरे पर जख्म है। जबकि, शिक्षिका काजल के सिर पर गहरा जख्म है। वहीं, दो अन्य शिक्षिकाओं को चेहरे और पैर में जख्म हैं। फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार को ज्ञानदीप शिक्षण संस्थान स्टेशन रोड चनपटिया की आठवीं वर्ग की छात्रा लता कुमारी साइकिल से पढ़ने जा रही थी। वहीं, एनए इंटरनेशनल स्कूल करणपट्टी चनपटिया की शिक्षिकाएं स्कूल वाहन से स्कूल जा रही थीं। जैसे ही स्कूल वाहन टिकुलिया चौक के पास पहुंचा एकाएक साइकिल सवार छात्रा सामने आ गई। उसे बचाने के दौरान स्कूल वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीयों ने बताया कि इस हादसे में स्कूल वाहन की चपेट में आने से छात्रा जख्मी हो गई। वहीं, वाहन में सवार तीनों शिक्षिकाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। इधर, चनपटिया थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। अगर घायलों के परिजनों द्वारा आवेदन मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed