फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   School student killed in collision with gas laden vehicle in Darbhanga; people blocked road in protest

Bihar News: गैस लदे वाहन की टक्कर से स्कूली छात्र की मौत; घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने जाम की सड़क

Fri, 01 Sep 2023 08:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 01 Sep 2023 08:58 PM IST
सार

Bihar: हायाघाट के अंचलाधिकारी ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर आया हूं। स्थानीय लोगों ने मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए सड़क जाम किया है। लोगों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।

विज्ञापन
School student killed in collision with gas laden vehicle in Darbhanga; people blocked road in protest
छात्र की मौत को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा के हायाघाट थानाक्षेत्र के बांसडीह में एक गैस लदे वाहन की टक्कर से एक स्कूली छात्र की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने दरभंगा हायाघाट मुख्य सड़क को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बीच सड़क पर आगजनी कर प्रशासन विरोधी नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बांसडीह गांव के नरेश बैठा के बेटे शिवम कुमार (15) को स्कूल जाने के दौरान एक गैस लदे वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में छात्र जख्मी हो गया। जख्मी हालत में स्थानीय लोगों ने उसे हायाघाट अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी गंभीर देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। डीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते में छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीण उमेश कुमार ने बताया कि स्कूल जाने के दौरान गैस लदे वाहन की टक्कर से शिवम कुमार की मौत हो गई। इससे पूरे गांव के लोग दुखी हैं। मृतक के पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। इसी से उसके परिवार का भरण-पोषण होता है। शिवम की मौत की सूचना मिलते ही नरेश बैठा गांव के लिए चल निकल गए हैं। मौत के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले, इसके लिए गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हायाघाट के अंचलाधिकारी ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर आया हूं। स्थानीय लोगों ने मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए सड़क जाम किया है। लोगों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed