{"_id":"64b797c18fc28b4b0d0013f3","slug":"school-education-bihar-news-kk-pathak-acs-education-department-bihar-order-to-remove-chair-from-school-class-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : सरकारी स्कूलों की कक्षा में शिक्षकों के लिए रखी कुर्सी हटाओ; शिक्षा विभाग के एक अफसर का फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : सरकारी स्कूलों की कक्षा में शिक्षकों के लिए रखी कुर्सी हटाओ; शिक्षा विभाग के एक अफसर का फरमान
Wed, 19 Jul 2023 01:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:28 PM IST
सार
Nitish Kumar : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के एक अफसर का फरमान चर्चा में है। फरमान है कि शिक्षकों के लिए कक्षा में कुर्सी नहीं रहेगी। कुर्सी दिखी तो हेडमास्टर पर कार्रवाई होगी। केके पाठक के अपर मुख्य सचिव बनने के बाद से ऐसी खबरें चर्चा में हैं।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग का फरमान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने जिस दिन से सीनियर आईएएस केके पाठक को शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया है, यह विभाग सुर्खियों में रह रहा है। रामचरितमानस विवाद से चर्चित राष्ट्रीय जनता दल (RJD) कोटे के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ऐसी खबरों के लिए पाठक को घेर भी चुके हैं, लेकिन फरमानों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। अब मातहत अधिकारी भी उसी राह पर फरमान जारी कर रहे हैं। चर्चा में आया यह आदेश बेगूसराय जिले से है।
विज्ञापन
आदेश के पीछे बेगूसराय की वह घटनाएं
यह आदेश बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) ने जारी किया है। आदेश में जिक्र किया गया कि बीईओ ने 03, 07, 12 और 17 जुलाई को उच्च माध्यमिक विद्यालय चेरिया बरियारपुर का निरीक्षण किया था, जिसमें अधिकतर शिक्षक/शिक्षिका वर्ग कक्षा में मोबाइल पर व्यस्त मिले थे। लगातार निरीक्षक के बावजूद एक ही परिस्थिति को देखते हुए आदेश दिया गया है कि अब इस विद्यालय के क्लासरूम में कुर्सी नहीं रहनी चाहिए। कुर्सी दिख गई तो हेडमास्टर या प्रभारी हेडमास्टर और वर्ग शिक्षक समान रूप से जिम्मेदार माने जाएंगे और उनपर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन