फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sarpanch danced with bar girls on obscene songs in marriage ceremony in Jamui

Jamui: शादी समारोह में बजाए गए बेहूदा गाने, मुखिया-उप मुखिया ने बार बालाओं के साथ लगाए ठुमके

Sat, 11 Mar 2023 06:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 11 Mar 2023 06:09 PM IST
सार

बिहार के जमुई के कन्हाई फरका गांव में एक शादी समारोह में आर्केस्ट्रा पर अश्लील गाने बजाए जा रहे थे। इसी दौरान संबंधित पंचायत के मुखिया गणेश तुरी और उप मुखिया निशीकांत कुमार सिंह बार बालाओं के साथ जमकर ठुमके लगाने लगे।

विज्ञापन
Sarpanch danced with bar girls on obscene songs in marriage ceremony in Jamui
बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते स्थानीय पंचायत के मुखिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के जमुई जिले के सोनो प्रखंड अंतर्गत केशो फरका पंचायत स्थित कन्हाई फरका गांव में एक शादी समारोह में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। जहां संबंधित पंचायत के मुखिया और उप मुखिया ने बार बालाओं के साथ जमकर ठुमके लगाए। अब इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, सोनो प्रखंड क्षेत्र के केशो फरका पंचायत अंतर्गत कन्हाई फरका गांव में एक शादी समारोह में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। उसमें मुखिया गणेश तुरी और उप मुखिया निशीकांत कुमार सिंह को भी आमंत्रित किया गया था। इस दौरान शादी समारोह में पहुंचे मुखिया गणेश तुरी और उप मुखिया निशीकांत कुमार सिंह आर्केस्ट्रा स्टेज पर चढ़ गए।
विज्ञापन


इसके बाद वे बार बालाओं के साथ जमकर अश्लील गाने पर ठुमके लगाते नजर आए। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लेकर स्थानीय लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। वीडियो देर रात का बताया जा रहा है। मुखिया गणेश तुरी ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि आर्केस्ट्रा के दौरान बज रहे गाने से वह आकर्षित हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed