{"_id":"6829c2123e43b7b87505ea95","slug":"wedding-happiness-turned-into-mourning-cousin-died-in-a-road-accident-chaos-among-family-members-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: शादी की खुशियां मातम में बदली, चचेरे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: शादी की खुशियां मातम में बदली, चचेरे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 18 May 2025 04:52 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गोपालगंज
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sun, 18 May 2025 04:52 PM IST
सार
गोपालगंज जिले के थावे थाना इलाके के चनावे गांव के पास एक अनियंत्रित वाहन की टक्कर से 24 साल के युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज के सदर अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले के थावे थाना इलाके के चनावे गांव के पास एक अनियंत्रित वाहन की टक्कर से 24 साल के युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज के सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान चनावे गांव के हृदय लाल राम के 24 वर्षीय बेटे श्रीनाथ कुमार राम के रूप में हुई है।
बताया गया है कि उस समय श्रीनाथ राम के घर उसकी चचेरी बहन की शादी थी। शादी के बीच वह सड़क पार कर रहा था, तभी एक अनियंत्रित और अज्ञात वाहन ने उसे जोर से टक्कर मार दी और ड्राइवर फरार हो गया। इस हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। घायल श्रीनाथ को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत परिजन गोपालगंज सदर अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया, लेकिन गोरखपुर जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
पढ़ें: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की दर्दनाक मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा; जानें
विज्ञापन
परिजन उसे लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिर परिजन शव को गोपालगंज लेकर आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया गया है कि मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी मौत से पूरे परिवार में मातम छा गया है। परिजन बहुत रो रहे हैं और उनका हाल बेहद खराब है। थानाध्यक्ष हरेराम कुमार ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है, जिससे युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। परिजनों की शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।