फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   The groom aunt needed a spade to dig the soil in siwan

Bihar News: दूल्हे की बुआ को मिट्टी खोदने के लिए चाहिए था कुदाल, आया बुलडोजर, सब हुए हैरान

Thu, 14 Mar 2024 04:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 14 Mar 2024 04:51 PM IST
सार

Bihar News: सीवान में एक अनोखे तरह से शादी में रसम अदा की गई, जो काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां के बरहन गांव में एक शादी के दौरान कुदाल के बजाए जेसीबी से मिट्टी खोदी गई। यह घटना जिले में चर्चा का विषय बन गई है।

विज्ञापन
The groom aunt needed a spade to dig the soil in siwan
मिट्टी खोदने के लिए आई जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपने सुना ही होगा कि आजकल शादी में नई-नई चीज सामने आ रही हैं। कभी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लाया जाता है। तो कभी ड्रोन से वरमाला कराया जाता है, लेकिन अब नया मामला सीवान से है, जहां शादी की रस्म अदा करने के लिए जेसीबी बुलाया गया था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिले के बरहन गांव के एक शादी समारोह था, जिसमें बहन गांव के रहने वाले अनिल कुमार सिंह के पुत्र अजय कुमार सिंह की शादी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरमा गांव निवासी प्रद्युमन सिंह की पुत्री कुमारी प्रीति से हुई।

विज्ञापन


यादगार बनाने के लिए जेसीबी को बुलाया
उसी दरमियान शादी का तमाम रस्म पूरी की जा रही थी, लेकिन जब मटकोड की रस्म पूरी करने की बात आई तो दूल्हे के पिता अनिल कुमार सिंह ने जेसीबी बुलाया और मिट्टी की खुदाई का रस्म जेसीबी से पूरी कराई। जिसको देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा और यह शादी काफी चर्चा का विषय बन गई। इस पूरे मामले पर दूल्हे के पिता ने बताया कि हर जगह कुदाल से मतकोड़ की रस्म अदा की जाती है, लेकिन हम लोगों ने इस को यादगार बनाने के लिए जेसीबी बुलाया था और हम लोगों को बहुत अच्छा लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed