फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   The Gopalganj Central Co-operative Bank defrauded 250 farmers.

Bihar News: दी गोपालगंज सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक ने 250 किसानों के साथ किया फर्जीवाड़ा, डीएम से लगाई गुहार

Thu, 14 Mar 2024 04:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 14 Mar 2024 04:05 PM IST
सार

Bihar News: दी गोपालगंज सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में फर्जीवाड़े का खेल ऐसा हुआ कि बिना जानकारी के किसानों के नाम पर केसीसी लोन उठा लिया गया। घर पर जब 250 की संख्या में बैंक से नोटिस पहुंचा तो पता चला कि उन्होंने तो कर्ज ही नहीं लिया है। 
 

विज्ञापन
The Gopalganj Central Co-operative Bank defrauded 250 farmers.
250 किसानों के साथ किया फर्जीवाड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज से हैरान करने वाला मामला सामने आया हैय़ जब पीड़ित किसान परिवार डीएम ऑफिस पहुंचे, तब मामला जानकर गोपालगंज के डीएम भी हैरान रह गए। करीब 250 किसानों के साथ ऐसा फर्जीवाड़ा हुआ है। बताया जाता है कि किसानों के बिना जानकारी दी जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक से केसीसी लोन ले लिया गया।

विज्ञापन


पूरा मामला फुलवरिया प्रखंड के बथुआ बाजार स्थित को-ऑपरेटिव बैंक का है। पीड़ित किसानों ने बताया कि जिनकी मौत सालों पहले हो चुकी है, उनके नाम पर केसीसी का लोन उठा लिया गया और अब मृतक किसानों के परिजनों के पास लोन की राशि जमा करने के लिए नोटिस भेजा जा रहा है। वहीं हाल उचकागांव प्रखंड से पहुंचे किसानों ने बताया कि ओझवलिया गांव में 37, सनाह गांव में 60, पेनुला खास गांव में 62, ठकुराइ गांव में 65 किसानों से फर्जीवाड़ा कर केसीसी की राशि उठा ली गई है। डीएम ने किसानों की शिकायत को सुनने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए को-ऑपरेटिव के एमडी को जांच करने और रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। डीएम ने कहा कि पूरे मामले की टीम गठित कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि उचकागांव थाना क्षेत्र के सनाह माधो की निवासी शोभा देवी के नाम पर केसीसी का लोन है। परिजनों का कहना है कि शोभा देवी की छह साल पहले ही मौत हो चुकी है तो आखिरकार लोन लिया किसने। वहीं पेनुला खास गांव के रहने वाले योगेंद्र राम की पत्नी राजमति देवी का निधन 10 साल पहले हो गया। उनके नाम पर भी लोन है जो परिवार में किसी सदस्य को पता तक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैसा जमा नहीं कराने पर जेल भेजने की धमकी
जब अपनी फरियाद लेकर डीएम के पास पहुंची महिला किसानों ने अपना दुखड़ा सुनाया तो डीएम साहब भी दंग रह गए। डीएम को महिलाओं ने बताया कि उन्होंने कभी भी केसीसी नहीं कराया और बैंक से लोन नहीं लिया। इसके बावजूद नोटिस भेज कर लोन जमा करने और पैसा जमा नहीं कराने पर जेल भेजने की धमकी चौकीदार द्वारा दी जा रही है। अपनी बातों को कहते हुए महिला किसान रोने लगी।



दोषियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई
वहीं, इस मामले में डीएम मकसूद आलम ने कहा कि पीड़ित किसानों की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। टीम गठित कर इसकी जांच कराई जाएगी। किसके नाम पर केसीसी लोन हुआ और कैसे फर्जीवाड़ा हुआ जांच रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed