{"_id":"6620d463caf88d14ce015df1","slug":"teenager-dies-after-being-hit-by-train-in-gopalganj-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gopalganj News: ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, मौके पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gopalganj News: ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, मौके पर पहुंची पुलिस
Thu, 18 Apr 2024 01:35 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 18 Apr 2024 01:35 PM IST
सार
Gopalganj News: जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के शेर रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन के चपेट में आने से एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के शेर गांव निवासी मनोज साह के 15 वर्षीय पुत्र सेहान साह के रूप में की गई।
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के शेर रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन के चपेट में आने से एक 15 वर्षीय किशोर की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सिधवलिया थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के शेर गांव निवासी मनोज साह के 15 वर्षीय पुत्र सेहान साह के रूप में की गई।
विज्ञापन
बताया जाता है की मृतक बुधवार की सुबह से ही अपने घर से लापता था। इसी बीच गुरुवार को शेर रेलवे स्टेशन स्थित ट्रैक के पास खेत में पड़ा हुआ उसका शव ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों ने शव की पहचान कर परिजनों को इसकी सूचना दी। वहीं शव मिलने के बाद मौके पर परिजन और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने शव को देख कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों ने बताया की मृतक बुधवार की सुबह से ही घर से गायब था। काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। आज सुबह कुछ लोग रेलवे ट्रैक के पास गए थे, जहां उसका शव पड़ा हुआ पाया। बताया जा रहा है कि ट्रेन के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है और एक पैर भी कट गया है।
विज्ञापन
दो भाइयों में बड़ा
मृतक दो भाइयों में बड़ा था, एक छोटी बहन है। पिता मजदूरी कर के परिवार का भरण पोषण करते है। किशोर की मौत से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं इस मामले में सिधवलिया थानाध्यक्ष ने बताया की रेलवे ट्रैक के बगल में किशोर का शव बरामद किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन