फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Siwan News: Liquor started flowing on road, crowd gathered, local people got disturbed by foul smell

Bihar News: अचानक सड़क पर बहने लगी शराब, उमड़ी लोगों की भीड़; दुर्गंध से परेशान हुए स्थानीय लोग

Wed, 04 Dec 2024 09:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 04 Dec 2024 09:05 PM IST
सार

Siwan News: मद्य निषेध विभाग के एएसआई कवींद्र कुमार ने बताया कि छापामारी के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई थी।
 

विज्ञापन
Siwan News: Liquor started flowing on road, crowd gathered, local people got disturbed by foul smell
पुलिस ने सड़क पर बहाई अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले के हुसैनगंज थानाक्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सड़क पर शराब बहने लगी। यह घटना तब हुई जब मद्य निषेध विभाग और स्थानीय पुलिस ने एक तीन मंजिला इमारत पर छापामारी की। इस इमारत में मिनी शराब फैक्टरी संचालित होने की सूचना थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हजारों लीटर शराब बरामद की और उसे मौके पर ही नष्ट कर सड़क पर बहा दिया, जिससे सड़क पर शराब की नदी बहने लगी।

विज्ञापन

 
सड़क पर बहती शराब देखने को जुटी भीड़
शराब बहने का दृश्य देखकर स्थानीय लोग हैरान रह गए। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि, शराब की तेज दुर्गंध से लोग परेशान भी हुए। सड़क पर लंबे समय तक लोगों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

 
हुसैनगंज के मुख्य बाजार स्थित तीन मंजिला इमारत में पुलिस ने करीब दो घंटे तक छापामारी की। इस दौरान हजारों लीटर अवैध शराब बरामद की गई। शराब की इतनी बड़ी खेप देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। कार्रवाई के तहत शराब को सड़क पर बहा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
मद्य निषेध विभाग के एएसआई कवींद्र कुमार ने बताया कि छापामारी के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई थी।

 
सीवान में हाल के महीनों में जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला जारी है। भगवानपुर और लकड़ी नबीगंज थानाक्षेत्रों में जहरीली शराब से अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इन घटनाओं के बाद प्रशासन शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। प्रशासन ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्ती से पेश आने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed