फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Siwan News: Fearless criminals fired indiscriminately at a person; Condition critical due to 4 bullet injuries

Bihar News: सीवान में बेखौफ अपराधियों ने एक व्यक्ति पर की अंधाधुंध फायरिंग; चार गोली लगने से हालत गंभीर

Tue, 20 Feb 2024 07:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 20 Feb 2024 07:34 PM IST
सार

Siwan Hindi News: सीवान के महाराजगंज में एक व्यक्ति पर गोलीबारी के बाद महाराजगंज एसडीपीओ ने कहा कि गोलीबारी हुई है। मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले भी इस पर अपराधियों ने चाकू से हमला किया था।

विज्ञापन
Siwan News: Fearless criminals fired indiscriminately at a person; Condition critical due to 4 bullet injuries
घायल व्यक्ति को सीवान सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर अंधाधुंध फायरिंग होने का मामला सामने आया है। चार गोलियां लगने से घायल व्यक्ति हालत गंभीर है। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, जिले के महाराजगंज अनुमंडल थाना क्षेत्र के हरिकेश पुर निवासी व्यक्ति किसी ठेकेदार के यहां सेंटरिंग का काम करने गया था। दोपहर में लंच करने के लिए जब वह बढ़िया टोला से खेत के रास्ते अपने घर हरिकेशपुर जा रहा था, तभी बाइक से आए तीन बदमाशों ने अचानक गोलीबारी कर दी। इस हमले में व्यक्ति को चार गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


वहीं, घायल की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के हरिकेशपुर निवासी इलियास अंसारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर इलियास के भाई और स्थानीय लोगों ने घायल को सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों की टीम ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सीवान सदर अस्पताल में जब मरीज को ले जाया गया था तो वहां डॉक्टर डयूटी से नदारद थे। इसे लेकर समाज सेवी श्रीनिवास यादव ने कहा कि टाइम से डयूटी पर डॉक्टर नहीं थे। गोलीबारी जैसी घटना में घायल मरीज काफी देर तक इंतजार करता रहा। उन्होंने सिविल सर्जन से इस पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है।

 
इधर, सीवान के महाराजगंज में एक व्यक्ति पर गोलीबारी के बाद महाराजगंज एसडीपीओ ने कहा कि गोलीबारी हुई है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, घायल व्यक्ति सेंटरिंग का काम करता है और आर्केस्ट्रा के संचालन का भी काम करता है। इससे पहले भी इस पर अपराधियों ने चाकू से हमला किया था। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed