फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Siwan Lok Sabha: RJD candidate Avadh Bihari Chaudhary will file nomination on April 30, Hina Shahab nomination

Lok Sabha 2024: सीवान से राजद प्रत्याशी 30 अप्रैल को करेंगे नामांकन, हिना शहाब ने अभी तय नहीं की तारीख

Tue, 16 Apr 2024 07:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 16 Apr 2024 07:38 PM IST
सार

Siwan Lok Sabha: सीवान लोकसभा से राजद प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि 30 अप्रैल को नामांकन करूंगा। सभी से अपील करूंगा कि मेरा नामांकन कराएं और मुझे आशीर्वाद दें। निर्दलीय उम्मीदवार हिना शहाब की ओर से तारीख तय नहीं की गई है। जबकि जदयू प्रत्याशी मई में पर्चा दाखिल करेंगी।

विज्ञापन
Siwan Lok Sabha: RJD candidate Avadh Bihari Chaudhary will file nomination on April 30, Hina Shahab nomination
जदयू प्रत्याशी विजयलक्ष्मी कुशवाहा और निर्दलीय प्रत्याशी हिना शहाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की सीवान लोकसभा सीट से राजद केंडिडेट अवध बिहारी चौधरी 30 अप्रैल को नामांकन करेंगे। उन्होंने मीडिया के सामने नामांकन की तारीख का एलान किया है। वहीं, हिना शहाब ने अभी तक अपने नामांकन की तारीख तय नहीं की है। दरअसल, सीवान जिले के लोकसभा 2024 के महागठबंधन के प्रत्याशी के रूप में राजद ने अवध बिहारी चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा है। वैसे तो सीवान सीट हेमशा शहाबुद्दीन परिवार को दी जाती रही है। लेकिन पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के न रहने पर अब राजद से अवध बिहारी चौधरी को पार्टी ने टिकट दिया है।

विज्ञापन

Siwan Lok Sabha: RJD candidate Avadh Bihari Chaudhary will file nomination on April 30, Hina Shahab nomination
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

लंबे समय तक बनी रही दुविधा
इस सीट पर काफी दिन तक असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन अंत में राजद ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को प्रत्याशी बनाकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। जहां एक तरफ अवध बिहारी चौधरी अपने लिए चुनाव प्रचार करने के लिए मैदान में उतर गए हैं। दूसरी ओर मंगलवार को उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए नॉमिनेशन की तारीख का भी एलान कर दिया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि 30 अप्रैल को नामांकन करूंगा। सभी से अपील करूंगा कि मेरा नामांकन कराएं और मुझे आशीर्वाद दें।

चार मई को होगा जदयू प्रत्याशी का नामांकन
सीवान लोकसभा 2024 सीवान में काफी दिलचस्प होने जा रहा है। वैसे तो कई प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। राजद से अवध बिहारी चौधरी तो एनडीए (जदयू) से विजयलक्ष्मी कुशवाहा चुनावी मैदान में हैं। जबकि तीसरा चेहरा मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं। ऐसे में सीवान में त्रिकोणीय लड़ाई होने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं, एनडीए के (जदयू) कैंडिडेट विजयलक्ष्मी कुशवाहा के पति रमेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि वह चार मई को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इधर, तीसरी बड़ी चेहरा हिना शहाब के भी 30 अप्रैल को पर्चा दाखिल करने की चर्चा है। लेकिन जब हिना शहाब के पीए अरुण कुमार मुन्ना से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि अभी नॉमिनेशन की तारीख फिक्स नहीं हुई है। हो जाएगी तो हम लोग बताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed