{"_id":"66923cbc385b07a7bd0cba86","slug":"siwan-groom-s-car-caught-fire-people-saved-their-lives-by-jumping-out-entire-car-burned-in-a-few-minutes-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दूल्हे की कार में लगी भीषण आग; लोगों ने बाहर कूदकर बचाई अपनी जान, कुछ ही मिनटों जली पूरी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दूल्हे की कार में लगी भीषण आग; लोगों ने बाहर कूदकर बचाई अपनी जान, कुछ ही मिनटों जली पूरी गाड़ी
Sat, 13 Jul 2024 02:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 13 Jul 2024 02:07 PM IST
सार
Siwan News: सीवान में बारात जा रही दूल्हे की कार ओवरब्रिज पर अचानक धू-धू कर जलने लगी। इस दौरान कार सवार दूल्हे समेत सभी लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
आग में धू-धू कर जलती दूल्हे की कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान में दूल्हे की कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग इतनी भयावह हो गई कि दूल्हे की कार जलकर खाक हो गई। गनीमत यह रही कि दूल्हे और उसके परिवार वालों की जन बच गई। यह घटना सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के मलमलिया चौक के ओवर ब्रिज की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 11 जुलाई को छपरा से सीवान बारात आ रही थी, जिसमें बाराती तो कुछ पहले ही कार में सवार होकर बरात वाली जगह पहुंच गए। दूल्हा समेत कुछ गाड़ियां निकलने में देर हो गई। रात करीब 11 बजे के असपास जैसे ही दूल्हे की कार सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के मलमलिया चौक के ओवर ब्रिज पर पहुंची कि एक आवाज हुई। फिर अचानक तेज धुआं निकलने के साथ कार में आग लग गई। आग लगते ही दूल्हे और उसके परिजनों ने जल्दी-जल्दी किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कार में रखा सारा जरूरी सामान भी जल गया। दुल्हे ने इसकी जानकारी अन्य बारातियों को दी, तब तक कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जल गई। उसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक कार का तीन हिस्से से ज्यादा भाग जल चुका था। वहीं, इस घटना से पुल पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। कई घंटे बाद पुलिस ने जाम हटाया तब जाकर आवागमन सुचारु रूप से चालू हो पाया। वहीं, दूल्हे को दूसरी गाड़ी से बारात ले जाया गया।
विज्ञापन