फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Siwan: A minor reached center to appear for exam on behalf of his friend to pass exam; Both accused arrested

Bihar: दोस्त को पास कराने मुन्ना भाई बन परीक्षा देने पहुंचा नाबालिग; पुलिस ने असली-नकली दोनों को किया गिरफ्तार

Mon, 19 Feb 2024 06:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 19 Feb 2024 06:26 PM IST
सार

Siwan Hindi News: खगड़िया के बाद अब सीवान के एक परीक्षा केंद्र से एक मुन्ना भाई गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अपने दोस्त को पास कराने के लिए उसकी जगह परीक्षा देने पहुंचा था। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Siwan: A minor reached center to appear for exam on behalf of his friend to pass exam; Both accused arrested
परीक्षा केंद्र पर आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीवान में परीक्षा केंद्र से एक फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मूल परीक्षार्थी की जगह बैठकर परीक्षा दे रहा था। जांच के दौरान आरोपी फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ लिया गया। गौरतलब है कि इससे पहले परीक्षा के तीसरे दिन खगड़िया के एक परीक्षा केंद्र से पांच मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया गया था। पांचों आरोपी नाबालिग थे और पांच हजार रुपये के बदले दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंचे थे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सीवान के महादेवा थाना क्षेत्र के माधव नगर अंतर्गत महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में सोमवार को मैट्रिक के सोशल साइंस पेपर की परीक्षा चल रही थी। उसमें जांच के दरम्यान एक मुन्ना भाई (फर्जी परीक्षार्थी) को पकड़ लिया गया, जो दूसरे परीक्षार्थी के बदले परीक्षा दे रहा था। पकड़ा गया आरोपी सिसवन थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जो असली परीक्षार्थी के बदले परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन


दरअसल, पकड़ा गया आरोपी और असली परीक्षार्थी दोनों गहरे दोस्त हैं। आरोपी अपने दोस्त को पास कराने के लिए उसकी जगह परीक्षा दे रहा था। लेकिन जांच के दौरान पकड़ा गया। जांच के दौरान केंद्र अधीक्षक संतोष कुमार ने पुलिस बुलाकर दोनों को हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, इस मामले को लेकर महादेवा थाना प्रभारी कुंदन कुमार पांडे ने बताया कि उचित कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed