फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Railway Thawe to Patliputra Express will run three days a week till February 28 passengers problems increased

Railway: 28 फरवरी तक हफ्ते में तीन दिन चलेगी थावे से पाटलिपुत्र जाने वाली एक्सप्रेस, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Thu, 05 Dec 2024 07:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 05 Dec 2024 07:59 PM IST
सार

थावे मशरक छपरा ग्रामीण पटना रेल खंड पर चलने वाली पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का परिचालन तीन महीने के लिए संशोधित किया गया है। अब यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन ही चलेगी। लेकिन अब 28 फरवरी 2025 तक इस ट्रेन के शेड्यूल में संशोधन किया गया है।

विज्ञापन
Railway Thawe to Patliputra Express will run three days a week till February 28 passengers problems increased
पाटलिपुत्र जंक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के थावे जंक्शन से बरौली, सिधवलिया, मशरक, मढ़ौरा और खैरा होते हुए छपरा ग्रामीण जंक्शन से गुजरने वाली पाटलिपुत्र जंक्शन तक जाने वाली पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन अगले 28 फरवरी यानी लगातार तीन महीने तक के लिए संशोधित करते हुए सप्ताह में तीन दिन चलाने का निर्णय किया गया है। इस कारण पाटलिपुत्र तक यात्रा करने वाले गोपालगंज और सारण जिले के यात्रियों के लिए मनहूस खबर है। क्योंकि थावे से चलकर पटना रेलखंड के पाटलिपुत्र जंक्शन तक जाने के लिए उक्त ट्रेन के शेड्यूल में विभागीय स्तर पर संशोधन किया गया है।

विज्ञापन


इस ठंड के मौसम में यात्रा करने वाले यात्रियों को पटना जाने से पहले एक बार ट्रेन का समय और दिन देखना जरूरी हो गया है। क्योंकि ठंड की शुरुआत होने से पहले ही पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन को सप्ताह में तीन दिन किया गया है, जिस कारण यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इसके लिए समय सारणी पर ध्यान देने की जरूरत होगी।
विज्ञापन


इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के जन संपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 15080 अप और 15079 डाउन पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन में परिवर्तन के बाद अब प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। हालांकि  सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को इस ट्रेन का परिचालन अगले 28 फरवरी तक निरस्त करने से संबंधित आदेश जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का परिचालन नहीं होने से यात्रियों की परेशानी काफ़ी बढ़ गई है। क्योंकि ग्रामीण इलाकों के लोगों को सुबह में पटना जाने के लिए यही एक मात्र ट्रेन है। लेकिन अब सप्ताह में चार दिन यात्रियों को चार गुना ज्यादा किराया देकर यात्री बस की सवारी करनी पड़ेगी। हालांकि, सबसे अधिक परेशानी उन गरीब यात्रियों और अध्यनरत छात्र और छात्राओं को होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed