फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Politics parallel government of criminals corrupt people is running in Bihar Jitendra Rai said in Gopalganj

Politics: 'बिहार में अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की समानांतर सरकार चल रही', पूर्व मंत्री जितेंद्र राय बोले

Tue, 06 May 2025 02:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 06 May 2025 02:47 PM IST
सार

Former Minister Jitendra Rai Statement: बिहार में अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की समानांतर सरकार चल रही है। पूर्व मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने यह बात कही।

विज्ञापन
Politics parallel government of criminals corrupt people is running in Bihar Jitendra Rai said in Gopalganj
पूर्व मंत्री समेत अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीतीश सरकार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। बिहार में अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की समानांतर सरकार चल रही है। उक्त बातें पूर्व मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने मंगलवार को राजद द्वारा बरौली विधानसभा अंतर्गत एक मैरेज हॉल में आयोजित सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार में बिहार से लेकर केंद्र तक महंगाई और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। इसलिए 2025 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बहुमत देकर तेजस्वी प्रसाद यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष रेयाजुल हक राजू ने कहा कि बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर सामाजिक न्याय के मसीहा लालू प्रसाद यादव की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचा कर ही बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि आज बिहार के हालात बद से बदतर हो गए हैं, कोई ऐसा दिन नहीं जिस दिन बिहार में सामूहिक बलात्कार, हत्या, अपहरण और लूट की घटनाएं नही होती हैं। सरकार में बैठे लोग अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'तेजस्वी यादव को अपनी से ज्यादा हमारी पार्टी की है चिंता', सांसद संजय कुमार झा का बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि बिहार की वर्तमान सरकार निरंकुश हो गई है, उसे अब बिहार के जनता की तनिक भी चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है, अपराधी पुलिस पर हमला कर रहे हैं और सरकार मौन है। उन्होंने तेजस्वी यादव के कम समय के कार्यकाल के उपलब्धि को बताते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो माई बहन मान योजना के तहत पच्चीस सौ, गैस सिलिंडर पांच सौ रुपये व पेंशन पंद्रह सौ रुपये मिलेगा।


यह भी पढ़ें: पल भर में छिन गई आठ जिंदगियां, गांव में शादी की खुशी मातम में बदली, सीएम ने जताया दुःख

राजद के प्रधान महासचिव इम्तेयाज़ अली भुट्टो ने कहा कि सामाजिक न्याय परिचर्चा का मुख्य उद्देश्य पार्टी के बूथस्तर के पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करना है, ताकि वो प्रत्येक गांवों में घर-घर जा कर सरकार की नाकामियों तथा तेजस्वी यादव के विजन को आम जनता तक पहुचाएं।

कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संजय ठाकुर, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता भारती, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के सूरज कुमार दास तथा युवा प्रकोष्ठ के अमरेन्द्र कुमार ने अलग-अलग विषयों पर पार्टी पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया। इस अवसर पर राजद के प्रदेश महासचिव अब्दुल सत्तार मुन्ना, सुरेंद्र राम महान, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार बारी, सुमन कुमार यादव, गुफरान रशीद मिंटू, संतोष राम, दिवाकर यादव, सुरेश प्रसाद यादव, अनिल यादव व संजीव सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed