{"_id":"65bf8839698c5c2a72007dfa","slug":"mother-of-four-children-married-cousin-father-in-law-in-police-station-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: चचेरे ससुर से चार बच्चों की विधवा मां ने थाने में रचाई शादी, एक माह से थे दोनों प्रेम संबंध में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: चचेरे ससुर से चार बच्चों की विधवा मां ने थाने में रचाई शादी, एक माह से थे दोनों प्रेम संबंध में
Sun, 04 Feb 2024 06:21 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 04 Feb 2024 06:21 PM IST
सार
Bihar News: गोपालगंज के भोरे थाने में चार बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ शादी रचा ली। दोनों रिश्ते में ससुर और बहू भी थे। घटना को लेकर पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। वहीं शादी के बाद दोनों खुशी-खुशी अपने घर चले गए।
विज्ञापन
चचेरे ससुर से चार बच्चों की मां ने थाने में रचाई शादी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के भोरे थाना क्षेत्र के दूबवलिया गांव के एक युवक की 6 माह पहले ट्रेन से गिरने से मौत हो गई थी। घटना के बाद उसकी पत्नी सीमा देवी बेवा हो गई। चार बच्चों के परवरिश की जिम्मेवारी भी उसके सिर पर चढ़ गई। इसी दौरान उसका दिल अपने ही चचेरे ससुर तूफानी साह पर आ गया और दोनों ने रिश्तो को तार-तार करते हुए एक अलग ही रिश्ता बना लिया।
विज्ञापन
दोनों को मिला आशीर्वाद
इधर, इस घटना की जानकारी जब परिवार के लोगों को हुई तो मामला थाने पहुंचा। सीमा अपने चचेरे ससुर से शादी के लिए दबाव बना रही थी। काफी मान मन्नौवल के बाद भी जब बात नहीं बनी, तो अंत में दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। थाना परिसर में ही मिठाई फूल की माला और सिंदूर मंगा कर मंदिर के आगे दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने दोनों को आशीर्वाद देकर नया जीवन जीने की कामना की। तूफानी साह आने बताया कि पिछले एक माह से दोनों प्रेम संबंध में थे।
विज्ञापन