{"_id":"6638ee25fd435b53a30e1fcb","slug":"lok-sabha-polls-2024-satta-ka-sangram-in-chapra-tomorrow-leaders-will-be-questioned-on-people-s-issues-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election 2024: आज बिहार के छपरा में जनता के मुद्दे पर जवाब देंगे माननीय नेता; देखिए सत्ता का संग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election 2024: आज बिहार के छपरा में जनता के मुद्दे पर जवाब देंगे माननीय नेता; देखिए सत्ता का संग्राम
Mon, 06 May 2024 08:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 06 May 2024 08:20 PM IST
सार
Lok Sabha Chunav: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज बिहार के सारण लोकसभा क्षेत्र के छपरा इलाके में पहुंचेगा। सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाता अपनी बात रखेंगे। इसके बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। वहीं, शाम को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सवाल-जवाब किए जाएंगे।
विज्ञापन
छपरा में सत्ता का संग्राम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मतदाताओं का सियासी मूड जानने निकला है। आज बिहार के सारण लोकसभा क्षेत्र के छपरा में जमीनी हकीकत और जनता से जुड़े मुद्दों पर बातचीत होगी। इसमें हम आप तक लोकसभा क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रखेंगे। यहां के मतदाताओं की उम्मीदें क्या हैं और प्रत्याशी किन मुद्दों को लेकर वोटरों के बीच जा रहे हैं। इसी के तहत सुबह चाय पर चर्चा की जाएगी। फिर दोपहर को मतदाताओं के मन की बात जानने की कोशिश की जाएगी। अंत में राजनीतिक दलों के नेताओं से सवाल-जवाब होंगे।
विज्ञापन
हर दिन जानेंगे नई लोकसभा सीट का मिजाज
चुनावी यात्रा के दौरान अमर उजाला का यह चुनावी रथ हर रोज नई लोकसभा सीट पर जाएगा। इस दौरान उस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से चाय पर चर्चा होगी। अनौपचारिक बातचीत में जनता के मुद्दों, उनकी समस्याओं पर चर्चा होगी। हम युवाओं के बीच जाएंगे, जहां उनकी समस्याओं और उम्मीदों पर चर्चा करेंगे। नए भारत के नए मतदाताओं की सपनों की उड़ान को पंख कैसे लगेंगे, इस पर भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
लोकसभा सीट का नाम- सारण
तारीख- सात मई
कब और कहां होंगे कार्यक्रम
1. सुबह आठ बजे
चाय पर चर्चा
स्थान: कचहरी स्टेशन, छपरा
2. सुबह दस बजे
युवाओं से चर्चा
स्थान: दुर्गा स्थान, कचहरी स्टेशन परिसर
3. शाम पांच बजे
नेताओं से चर्चा
स्थान: जिला स्कूल, छपरा (संभावित)
इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
सत्ता का संग्राम कार्यक्रम की विशेष कवरेज amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे।
विज्ञापन