{"_id":"6641cd79c8e7fc418001956a","slug":"lok-sabha-chunav-2024-satta-ka-sangram-in-siwan-discussion-with-youth-siwan-lok-sabha-seat-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: सीवान के युवा बोले- कारोबार सब खत्म हो गया, जीत के बाद MP का इस पर काम न करना दुर्भाग्यपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: सीवान के युवा बोले- कारोबार सब खत्म हो गया, जीत के बाद MP का इस पर काम न करना दुर्भाग्यपूर्ण
Mon, 13 May 2024 01:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 13 May 2024 01:51 PM IST
सार
Lok Sabha 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ सोमवार को सीवान लोकसभा क्षेत्र पहुंचा। यहां अमर उजाला ने सुबह चाय पर चर्चा की। वहीं, अब दोपहर में मतदाताओं के मुद्दों पर युवाओं से चर्चा की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
सीवान में युवाओं से चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' सोमवार को बिहार के सीवान लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाताओं के मुद्दे जाने गए। वहीं, अब दोपहर में युवाओं से चर्चा में उनके मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।
विज्ञापन
सीवान में डीएवी मोड़ के पास अमर उजाला से बात करते हुए एक मतदाता ने कहा कि एशिया का सबसे बड़ा बिंदी का कारोबार सीवान के लोग करते थे, सिंगार का काम था, वह सारा यहां खत्म हो गया। दलमंडी खत्म हो गई। सीवान की तीन-तीन चीनी मिल बंद हो गईं। लेकिन कोई भी नेता जीत रहा है वह उस पर काम नहीं कर रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है सीवान के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक अन्य मतदाता अहमदी इस्माइल ने कहा कि युवाओं के लिए यहां कोई रोजगार नहीं है। यहां पर कोई नेता रोजगार पर बात नहीं करता है, सिर्फ हिंदू-मुस्लिम पर बात करते हैं, जातियों की बात होती है। जो जिस जाति का नेता रहता है वह उस जाति की बात करता है। कोई विकास की बात नहीं होती है, कोई मुद्दे की बात नहीं होती है। हम रोजगार और विकास के मुद्दे पर वोट करेंगे।
वहीं, अशरफ ने कहा कि 15 साल से सीवान में कोई विकास नहीं हुआ। चाहे वह जदयू के प्रत्याशी हो या बीजेपी के उम्मीदवार हों, पार्टी यहां कुछ काम नहीं करती है। जो भी काम हुआ है यहां पर, वह पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन ने किया है। यह हकीकत है। उन्होंने कहा कि इस बार यहां के लोगों ने हिना शहाब को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर उठाया है।