फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Kuwait Fire Incident: body of Shivshankar, who lost his life in Kuwait fire incident, reached Gopalganj

Kuwait Agni Kand: कुवैत अग्निकांड में जान गंवाने वाले शिवशंकर का शव पहुंचा गोपालगंज, उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम

Sat, 15 Jun 2024 07:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 15 Jun 2024 07:22 PM IST
सार

Kuwait Agni Kand: परिजनों ने बताया कि हादसे की जानकारी टीवी के जरिए जब परिवार वालों को हुई, तो पूरा घर परेशान हो उठा था। इसके बाद उनके परिवार के सदस्यों ने फोन मिलाना शुरू किया। संपर्क नहीं हुआ तो परिवार वालों ने उनके सहयोगियों को फोन किया, जिससे उन्हें शिवशंकर सिंह कुशवाहा की मौत की सूचना मिली।

विज्ञापन
Kuwait Fire Incident: body of Shivshankar, who lost his life in Kuwait fire incident, reached Gopalganj
शनिवार को पैतृक गांव पहुंचा शिवशंकर सिंह का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुवैत की अल-मंगफ इमारत में लगी आग में 46 भारतीयों की मौत हो गई। इनमें बिहार के गोपालगंज निवासी शिवशंकर सिंह कुशवाहा ने भी दम तोड़ दिया। शिवशंकर सिंह कुशवाहा (45) गोपालपुर थाना क्षेत्र के सपहां गांव निवासी दिवंगत रामधारी सिंह के बेटे थे। वह पिछले एक दशक से कुवैत में रहकर कंपनी में फोरमेन के पद पर नौकरी कर रहे थे। हादसे के दिन अल-मंगफ इमारत में काम कर रहे थे।

विज्ञापन

 
कुवैत और भारत सरकार की पहल से वायु सेना के विशेष विमान से पार्थिव शरीर स्वदेश पहुंच गया। शिवशंकर सिंह का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके गांव पहुंचा कि सैकड़ों की संख्या में उनके अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। वहीं, उनके परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी के भाई अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि बेटों को पढ़ाने के लिए अंतिम बार कुवैत कमाने गए थे, जहां अग्निकांड में उनकी मौत हो गई। परिवार में मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोग शिवशंकर सिंह का शव पहुंचने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

 
कुवैत में हुई शिवशंकर सिंह की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। मृतक की पत्नी निर्मला देवी और मां गनेशिया देवी बेसुध होकर पड़ी थीं। पत्नी अपने पति के और मां अपने बेटे के शव को देखकर अचेत हो गईं। वहीं, मृतक के दो बेटे मुकेश कुमार और अभिषेक कुमार भी अपने पिता को खोने के गम में डूबे हुए थे। आस-पास के लोग पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाने में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Kuwait Fire Incident: body of Shivshankar, who lost his life in Kuwait fire incident, reached Gopalganj
शिवशंकर सिंह का शव देखने उमड़े ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

परिजनों ने बताया कि हादसे की जानकारी टीवी के जरिए जब परिवार वालों को हुई, तो पूरा घर परेशान हो उठा था। इसके बाद उनके परिवार के सदस्यों ने फोन मिलाना शुरू किया। संपर्क नहीं हुआ तो परिवार वालों ने उनके सहयोगियों को फोन किया, जिससे उन्हें शिवशंकर सिंह कुशवाहा की मौत की सूचना मिली। शिवशंकर की मौत की बात सुन सभी सन्न हो गए थे।
 
परिजनों ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से उन्हें जानकारी मिली थी कि शनिवार को उनका शव सपहां आएगा। कुवैत में अग्निकांड होने से पहले वीडियो कॉल पर शिवशंकर सिंह कुशवाहा की आखिरी बार बात हुई थी। वीडियो कॉल पर बात करते हुए उन्होंने अपने परिवार में मां और पत्नी के बारे में पूछा था। बेटों से बात करते हुए सभी का ठीक से ध्यान रखने को कहा था, लेकिन अगले दिन ही अग्निकांड हो गया और उसमें उनकी मौत हो गई। परिवार को क्या पता था कि यह कॉल उनका आखिरी कॉल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed