Gopalganj: गंडक नदी में डूबे चार युवकों की दूसरे दिन भी तलाश जारी, मौके पर पहुंचे विधायक प्रेमशंकर प्रसाद
बिहार के गोपालगंज में बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, यहां की गंडक नदी में नहाने गए चार युवक लापता हो गए। जिनको आज यानी मंगलवार को दूसरे दिन भी नहीं खोजा जा सका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले में बैकुंठपुर थाने के बखरी गांव के समीप से आगे सारण जिला क्षेत्र तक दूसरे दिन मंगलवार को भी नारायणी में लापता किशोरों के शवों के तलाश में एनडीआरएफ की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। उधर, स्थानीय गोताखोरों के द्वारा भी विधायक प्रेमशंकर प्रसाद ने लापता शवों के तलाशी कराने के लिए सहयोग में जुटे रहे।
बता दें कि गंडक नदी के तट पर बिना कुछ खाए-पीए परिजनों के आंसू पोछने विधायक प्रेमशंकर पहुंचे। उधर, प्रशासन की ओर से अंचलाधिकारी गौतम कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह भी मटियारी यादवपुर से लेकर मूंजा बखरी तक दौड़ लगाई।
बताते चलें, सोमवार सुबह गंडक नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार किशोर लापता हो गए हैं। घटना तब हुई, जब दसकातर में मुंडन के बाद शोक संतृप्त परिजन स्नान के लिए गंडक नदी में गए थे। लापता किशोरों में मटियारी यादवपुर गांव के नवलेश कुमार का 16 वर्षीय बेटा निखिल कुमार, सतन राय का 16 वर्षीय बेटा सुजीत कुमार और 14 वर्षीय बेटा सुमित कुमार तथा भगवान राय का 14 वर्षीय बेटा संजीव कुमार शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। पूरे दिन एनडीआरएफ की टीम खोज करती रही। मगर सफलता हाथ नहीं लगी। एनडीआरएफ की टीम गंडक नदी में लापता किशोरों की बारामदगी के लिए सर्च अभियान जारी रखी है।
घटना के 36 घंटे बाद भी लापता किशोरों को गंडक नदी से बरामद नहीं किया जा सका है। नारायणी नदी के तट पर दूसरे दिन भी हजारों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है। स्थानीय विधायक प्रेमशंकर प्रसाद यादव, थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, अंचल पदाधिकारी गौतम कुमार सिंह, प्यारेपुर पंचायत के मुखिया सुनिता देवी के पति सुनिल कुमार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी गंडक नदी के तट पर कैंप कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक गंडक में सर्च अभियान जारी है।
गोपालगंज में महिला ने नहर में लगाई छलांग
गोपालगंज जिले में फुलवरिया थाना क्षेत्र के हथुआ शाखा नहर छतु बथुआ पुल के समीप आत्महत्या नियत से बथुआ बाजार की एक महिला ने मंगलवार सुबह नहर में छलांग लगा दी। छलांग लगाते ही महिला डूबने लगी। इसी बीच नहर पुल के किनारे मौजूद शमशाद अली तथा दीपक यादव नाम के दो युवक महिला को डूबते हुए देख नहर में कूद पड़े। जहां ग्रामीणों के सहयोग महिला को किसी तरह नहर से बाहर निकाला गया।
सूचना पर पहुंची डायल 112 की मदद से महिला को नजदीकी मरछीया देवी रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच के बाद प्राथमिक उपचार कर महिला को गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। महिला फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार निवासी रामधनी महतो की पत्नी पानमति देवी बताई जाती है। जख्मी महिला के पुत्र ने बताया कि पिछले कई महीने से पांच लाख रुपये समूह के कर्ज को लेकर उसकी मां परेशान चल रही थी। परेशानियों के बीच ही आत्महत्या की नियत से मंगलवार को अचानक घर से दौड़ती हुई नहर में आकर छलांग लगा दी। फिलहाल, परिजनों के मुताबिक महिला का गोपालगंज में इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।