{"_id":"66d32f369843632ad60d167b","slug":"gopalganj-rjd-leader-ranjit-yadav-beats-up-contractor-for-demanding-toll-tax-fir-lodged-against-22-people-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गोपालगंज में टोल टैक्स मांगने पर RJD नेता ने संवेदक को पीटा, पूर्व प्रखंड प्रमुख पुत्र समेत 22 पर FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गोपालगंज में टोल टैक्स मांगने पर RJD नेता ने संवेदक को पीटा, पूर्व प्रखंड प्रमुख पुत्र समेत 22 पर FIR
Sat, 31 Aug 2024 08:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 31 Aug 2024 08:27 PM IST
सार
Gopalganj News: गोपालगंज में टोल प्लाजा पर टोल टैक्स मांगने पर संवेदक से राजद नेता द्वारा मारपीट करने का मामले सामने आया है। इस मामले में राजद नेता समेत दो लोग नामजद किए गए हैं और 20 अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
संवेदक से मारपीट की घटना सीसीटीवी में हुई कैद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोपालगंज में चार पहिया वाहन से टोल टैक्स मांगने पर अपने साथियों के साथ पहुंचे राजद नेता ने संवेदक को पीटकर घायल कर दिया। यह घटना उचकागांव थानाक्षेत्र के गोपालगंज-मीरगंज एसएच-531 पर बने थावे टोल प्लाजा की शुक्रवार की देर रात की है। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना को लेकर पीड़ित संवेदक ने थावे प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख के बेटे सह राजद नेता सहित दो नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हथुआ थानाक्षेत्र के सोहागपुर गांव निवासी दीपक कुमार सिंह जिले के एसएच-531 पर बने टोल प्लाजा पर संवेदक के रूप में कार्यरत है। शुक्रवार की देर शाम वह अपने टोल प्लाजा पर बैठा हुआ था। इसी दौरान टोल प्लाजा पर एक व्यक्ति चार पहिला गाड़ी लेकर आया, जिससे टोल टैक्स की मांग की गई। आरोप है कि पहले शख्स ने गाड़ी को गोपालगंज डीएसपी का बताया। वहीं, जांच में किसी दूसरे व्यक्ति का नाम आने पर उसने बताया कि यह गाड़ी राजद नेता रंजीत यादव की है। मैं टोल का पैसा नहीं दूंगा। अभी बात चल ही रही थी। तभी दो अन्य चार पहिया वाहन से अपने साथियों के साथ पहुंचे राजद नेता ने संवेदक की थप्पड़ से पिटाई कर दी। साथ ही धमकी दी कि थावे में सरकार किसी की भी हो, चलती हमारी ही है। मेरे नाम से गुजरने वाले किसी भी वाहन का टोल टैक्स नहीं लगेगा। अगर किसी ने टोल टैक्स मांगा तो उसके हाथ-पैर तोड़कर उसके घर भेज दिया जाएगा। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
मामले में पीड़ित संवेदक दीपक कुमार सिंह के आवेदन पर थावे प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख के बेटे सह राजद नेता रंजीत यादव, उसके चचेरे भाई राजू यादव और 20 अज्ञात के खिलाफ थाने में प्राथमिकी कराई गई है। उसमें आरोप लगाया गया है कि आरोपी राजद नेता रंजीत यादव ने एक माह में कई वाहनों को बिना टोल टैक्स जमा किए ही पार कराया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
टॉल प्लाजा पर बार-बार क्यों हो रहा विवाद?
गौरतलब है कि इंटरनेट मीडिया पर पिछले छह महीने से भारत सरकार के सड़क परिवहन राजमार्ग व जहाज रानी मंत्री नितिन गडकरी का एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। उसमें वे संसद भवन में चल रहे सत्र के दौरान अपना पक्ष रखते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के किसी भी टोल प्लाजा पर लोकल लोगों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। लोग आधार कार्ड दिखाकर अपना पास बनवा सकते हैं। वहीं, 60 किलोमीटर के दायरे में दूसरा टोल टैक्स नहीं रहेगा। अगर है तो वह गैरकानूनी है। इस वीडियो फुटेज में केंद्रीय मंत्री ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि टोल प्लाजा के कितने दायरे के अंदर रहने वाले लोग लोकल माने जाएंगे। इस वजह से आए दिन लोकल लोगों के नाम पर टोल प्लाजा पर विवाद होता रहता है।